Site icon News Update

दिल्ली के कैंप में शामिल हुए पृथ्वी शॉ: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं, 16 मई को होगा मुकाबला

दिल्ली के कैंप में शामिल हुए पृथ्वी शॉ: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं, 16 मई को होगा मुकाबला

मुंबई23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में प्लेऑफ के लिए रास्ते तलाश रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए सुखद खबर आई है। उसके ओपनर पृथ्वी शॉ ठीक हो गए हैं। सूचना यह भी है कि वे फ्रेंचाइजी के ट्रेनिंग कैंप से भी जुड़ गए हैं। इतना ही नहीं, वे पंजाब के खिलाफ अगले मुकाबले में खेल भी सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि यदि सब ठीक रहा तो पृथ्वी शॉ अगले मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि 1 मई को लखनऊ सुपर जाएंट और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले के बाद पृथ्वी बीमार हो गए थे। कप्तान ऋषभ पंत और कोच शेन वाटसन ने उन्हें टाइफाइड होने की बात कही थी। अब टीम के सूत्रों का कहना है कि पृथ्वी की रिकवरी अच्छी हुई है।

इस सीजन में पृथ्वी: मैच : 9, रन : 259, फिफ्टी : 2, स्ट्राइक रेट : 159.88

प्लेऑफ के लिए दिल्ली का दोनों मुकाबले जीतना जरूरी
लीग में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति संघर्षपूर्ण है। वह टेबल के 5वें नंबर पर काबिज है। टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 6 में उसे जीत मिली है। उसके खाते में अभी 12 अंक हैं। अब टॉप-4 में क्वालीफाई करने के लिए उसे आने वाले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। यदि ऐसा होता है तो उसके 16 अंक होंगे और रन रेट से प्लेऑफ में जाने के चांस बढ़ जाएंगे। अभी उसका रनरेट 0.210 का है।

अब सामना पंजाब और मुंबई से
दिल्ली का पाला अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम से पड़ने वाला है। इस सीजन में उसने इन दोनों टीमों को हराया है। उसने पंजाब को नौ विकेट से और मुंबई को चार विकेट से हराया था।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – abuse@newsupdate.uk. The content will be deleted within 24 hours.
Exit mobile version