Site icon News Update

ये रायडू का आखिरी IPL नहीं: ट्वीट कर संन्यास का ऐलान किया, 15 मिनट बाद डिलीट; CSK बोली- रिटायर नहीं हुए

ये रायडू का आखिरी IPL नहीं: ट्वीट कर संन्यास का ऐलान किया, 15 मिनट बाद डिलीट; CSK बोली- रिटायर नहीं हुए

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने शनिवार एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया। दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर रायडू ने लिखा कि ये उनका आखिरी आईपीएल है। ट्वीट होते ही हलचल मच गई, लेकिन 15 मिनट के भीतर ही रायडू ने ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बात का खंडन भी कर दिया। उन्होंने कहा कि रायडू रिटायर नहीं हो रहे हैं।

रायडू ने पोस्ट में लिखा था- मुंबई और चेन्नई का शुक्रिया

‘मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है यह मेरा IPL का लास्ट सीजन होगा। मैंने इस लीग में दो टीमों से खेलते हुए 13 साल सुखद समय गुजारा है। इस सुखद यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद कहना चाहूंगा।’

रायडू ने रिटायरमेंट वाला ट्वीट डिलीट करने में 15 मिनट ही लगाए, लेकिन इस दौरान लगभग आठ हजार लोगों ने इस पर रिएक्ट कर दिया।

रायडू का अकाउंट हैक होने की आशंका

यह अंबाती रायडू के ट्विटर अकाउंट से 2020 के बाद पहला ट्वीट था। इससे रायडू के अकाउंट के हैक होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी 3 वजह हैं।

1. ये रायडू के सोशल मीडिया अकाउंट से 2020 के बाद अचानक किया गया पहला ट्वीट था। थोड़ी देर बाद यह डिलीट भी हो गया।

2. इस ट्वीट की भाषा सामान्य थी और किसी प्रोफेशल खिलाड़ी के द्वारा इस्तेमाल की गई नहीं लग रही थी। ipl, Csk जैसे शब्दों की स्पेलिंग गलत थी।

3. पोस्ट के शुरुआत में लिखा था कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ये मेरा आखिरी IPL होगा, जबकि अक्सर जब भी कोई खिलाड़ी रिटायर होता है तो उसके लिए ये बहुत भावुक पल होता है।

इस IPL में 271 रन बना चुके हैं रायडू
अंबती रायडू ने चेन्नई की ओर से मौजूदा सीजन में 12 मुकाबलों में 124.31 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – abuse@newsupdate.uk. The content will be deleted within 24 hours.
Exit mobile version