Updated News Around the World

विराट-अनुष्का ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती की: कोहली रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहने दिखे, अनुष्का साड़ी में नजर आईं

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Kohli Was Seen In Dhoti Sole And Sandalwood Rudraksh Garland On His Head, Anushka Also Arrived In Traditional Dress

उज्जैनएक घंटा पहले

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

पहले देखिए फोटोज में विराट-अनुष्का

कोहली-अनुष्का ने गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया।

कोहली-अनुष्का ने गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया।

अनुष्का-विराट ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए।

अनुष्का-विराट ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए।

नए साल की शुरुआत वृंदावन से की थी
विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

विराट और अनुष्का ने वृंदावन में संतों से मुलाकात की थी।

विराट और अनुष्का ने वृंदावन में संतों से मुलाकात की थी।

ये खबर भी पढ़ें…

क्रिकेटर केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग किए महाकाल दर्शन

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ रविवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं। पूरी खबर पढ़ें

अक्षर पटेल भी सपत्नीक पहुंचे थे दर्शन के लिए

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर प्लेयर अक्षर पटेल, पत्नी मेहा के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। सोमवार तड़के हुई भस्म आरती में दोनों शामिल हुए। भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों ने पिछले महीने जनवरी में ही शादी की है। अक्षर पटेल और मेहा ने साथ बैठकर करीब एक घंटे से अधिक समय नंदी हॉल में बिताया। भस्म आरती के बाद दोनों ने गर्भगृह में जाकर पूजा और अभिषेक किया। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.