Site icon News Update

सूर्यकुमार 31 साल के हुए: टी-20 डेब्यू पर पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं; कॉलेज में डांस देखकर प्यार हुआ, 5 साल तक डेट करने के बाद की शादी

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Happy Birthday Suryakumar Yadav; Here Are Some Interesting Facts About IPL Mumbai Indians Batsman

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले सूर्यकुमार यादव चार साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान रहे। - Dainik Bhaskar

2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले सूर्यकुमार यादव चार साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान रहे।

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मंगलवार को 31 साल के हो गए। हालांकि उन्हें अपना जन्मदिन यूएई में क्वारैंटाइन में बिताना पड़ रहा है। वे मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड से IPL के लिए यूएई में लौटे हैं। उन्हें वहां 6 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल घरेलू सीजन में टी-20 और श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार को टी-20 वर्ल्डकप में भी जगह दी गई है। वे अब इंडिया टीम के नियमित सदस्य बन गए हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
सूर्यकुमार को इस साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। दूसरे टी-20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, पर उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, जबकि तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया और आगे के बचे हुए दो मैचों के लिए भी दरवाजे बंद हो गए। वहीं ईशान किशन की चोट की वजह से उन्हें चौथे मैच में मौका मिला, सूर्यकुमार ने मौके का फायदा उठाया और 31 गेंदों पर 57 रन बना डाले। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

केकेआर टीम के रह चुके हैं उपकप्तान
2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले सूर्यकुमार यादव चार साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान रहे। 2018 में मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

2020 के IPL में शानदार प्रदर्शन
IPL 2020 सूर्यकुमार यादव का सबसे अच्छा सीजन रहा। उन्होंने 2020 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले 16 मैचों में 40 की औसत से 480 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में 4 फिफ्टी भी लगाई। इसके अलावा 2019 में 32.61 की औसत से 424 रन और 2018 में 36.57 की औसत से 384 रन बनाए। उन्होंने अब तक IPL के खेले 108 मैचों में 29.68 की औसत से 2197 रन बनाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शानदार पारी
सूर्यकुमार ने श्रीलंका दौरे पर वनडे में डेब्यू​​​​​​​ किया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में खेली गई पारी यादगार रही। इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 276 रन चाहिए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 18 ओवर में 116 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद असहज स्थिति में थी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने न केवल भारतीय पारी को संभाला, बल्कि टीम को जीत भी दिलाई और इस मैच में 44 गेंदों पर तीन विकेट भी लिए।

डांस पर फिदा हुए, 5 साल डेटिंग के बाद की शादी
सूर्यकुमार ने 2016 में साउथ इंडियन गर्ल देविशा से लव मैरिज की। जब सूर्य 22 साल के थे और बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। तब 19 साल की देविशा ने 12वीं पास की ही थी और उसी कॉलेज में एडमिशन लिया था, जहां सूर्य पढ़ते थे। एक प्रोग्राम में देविशा के डांस ने सूर्य को उनका दीवाना बना दिया। वहीं देविशा को सूर्यकुमार की बल्लेबाजी काफी पसंद आई। 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को एक नाम दिया और 7 जुलाई 2016 को शादी रचा ली।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – abuse@newsupdate.uk. The content will be deleted within 24 hours.
Exit mobile version