Updated News Around the World

क्रोएशिया को ब्राॅन्ज मेडल: मोरक्को को थर्ड प्लेस मैच में हराया, ग्वार्डिओल और ऑरसिच ने दागे गोल

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup Third Place Match Croatia Vs Morocco Modric Hakimi

अर रयानएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप में शनिवार को थर्ड प्लेस के मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया। इसी के साथ क्रोएशिया ने फीफा वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया। उसे ब्रॉन्ज मेडल मिला। इससे पहले 1998 में पहली बार क्रोएशिया ने फीफा वर्ल्ड कप खेला था। उस दौरान भी टीम ने तीसरी पोजीशन हासिल की थी। क्रोएशिया के जोस्को ग्वार्डिओल ने 7वें और मिस्लॉव ऑरसिच ने 42वें मिनट में गोल दागा। मोरक्को के लिए एकमात्र गोल डिफेंडर अशरफ दारी ने 9वें मिनट में किया। इस मैच से पहले भी दोनों टीमें इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भिड़ी थी। दोनों ने वहां ड्रॉ खेला था।

क्रोएशिया के ग्वार्डिओल ने दागा पहला गोल
क्रोएशिया के डिफेंडर जोस्को ग्वार्डिओल ने मैच का पहला गोल 7वें मिनट में दागा। क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिच ने गोल की तरफ फ्री किक मारी और बॉल टीम के खिलाड़ी इवान पेरिसिच से हो कर ग्वार्डिओल के पास गई। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए हेडर मार कर गोल दाग दिया।

क्रोएशिया के ग्वार्डिओल ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल दागा।

क्रोएशिया के ग्वार्डिओल ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल दागा।

क्रोएशिया के गोल के ठीक 2 मिनट बाद मोरक्को ने किया स्कोर बराबर
मोरक्को ने क्रोएशिया को लीड बरकरार नहीं रखने दी। क्रोएशिया के गोल के ठीक दो मिनट बाद ही मोरक्को के डिफेंडर अशरफ दारी ने 9वें मिनट में गोल स्कोर किया। मोरक्को के खिलाड़ी जिएच ने गोल की तरफ बॉल मारी। बॉल टारगेट पर नहीं गई लेकिन मौके पर दारी थे। उन्होंने हेडर लिया और बॉल को नेट के अंदर पहुंचा दिया।

अशरफ दारी ने हेडर स्कोर किया।

अशरफ दारी ने हेडर स्कोर किया।

मोरक्को के 20 नंबर की जर्सी पहने अशरफ दारी ने वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल स्कोर किया।

मोरक्को के 20 नंबर की जर्सी पहने अशरफ दारी ने वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल स्कोर किया।

क्रोएशिया ने हाफ टाइम के पहले ली लीड
क्रोएशिया ने हाफ टाइम के ठीक पहले लीड ली। टीम के खिलाड़ी मिस्लॉव ऑरसिच ने 42वें मिनट में गोल दागा। पेनल्टी बॉक्स के लेफ्ट साइड पर उनके पास बॉल आई जिसे उन्होंने नजाकत के साथ शॉट लेते हुए राइट कार्नर पर गोल दाग दिया।

18 नंबर की जर्सी पहने मिस्लॉव ऑरसिच ने रेंज मारा।

18 नंबर की जर्सी पहने मिस्लॉव ऑरसिच ने रेंज मारा।

पहले हाफ में क्रोएशिया हावी
पहले हाफ में क्रोएशिया का दारोमदार रहा। फर्स्ट हाफ में क्रोएशिया ने गोल की तरफ 7 शॉट मारे जिसमे से 2 गोल में तब्दील हुए। वहीं, मोरक्को ने गोल की तरफ 4 शॉट मारे जिसमे से एक ही गोल में कन्वर्ट हुआ। क्रोएशिया ने 60% बाॅल पजेशन रखी। जबकि मोरक्को के पास 40% समय बॉल रही। दोनों टीमों ने 2-2 कार्नर लिए।

क्रोएशिया के मिस्लॉव ऑरसिच ने 42वें मिनट में गोल स्कोर किया।

क्रोएशिया के मिस्लॉव ऑरसिच ने 42वें मिनट में गोल स्कोर किया।

दोनों टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप
मोरक्को (4-3-3): यासिन बोनो, अशरफ हकीमी, अशरफ दारी, जवेद एल यामीक, याहया अत्तियात-अल्लाह, अब्दुल हामिद सबिरी, सोफियान अम्राबत, बिलाल अल खन्नौस, हकीम जिएच, यूसुफ एन-नासरी, सोफियान बौफाल।

क्रोएशिया (3-5-2): डोमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टानिसिक, जोसिप सुतालो, जोस्को ग्वार्डिओल,मिस्लॉव ऑरसिच, लोवरो माएर, लुका मोड्रिच, मेटो कोवासिच, इवान पेरिसिच, मार्को लिवाजा, लेडी क्रेमरिक।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.