पुणे4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![चेन्नई फिर धोनी की शरण में: वीरू ने कहा- धोनी के बगैर CSK का कुछ नहीं हो सकता, इरफान ने महसूस किया दर्द चेन्नई फिर धोनी की शरण में: वीरू ने कहा- धोनी के बगैर CSK का कुछ नहीं हो सकता, इरफान ने महसूस किया दर्द](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/01/37_1651386950.jpg)
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में हुए बडा बदलाव हुआ है और महेंद्र सिंह धोनी ने दोबारा टीम की कमान संभाल ली है। रवींद्र जडेजा ने कप्तानी मिलने पर पहले कहा था कि उन्हें कप्तानी सौंपने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने लास्ट सीजन में बताया था और वह इसके लिए पहले से तैयार थे। हालांकि अब बीच सीजन कप्तानी छोड़कर सर जडेजा ने सबको चौंका दिया है। उनके इस निर्णय के बाद कई दिग्गाज खिलाड़ियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
वीरू ने कहा कि अगर माही कप्तान नहीं होंगे तो CSK का कुछ नहीं हो सकता
क्रिकबज से बात करते हुए मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैं यह बात पहले दिन से कह रहा था कि यदि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं होंगे तो चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में कुछ नहीं हो सकता। खैर, देर आए दुरुस्त आए। चेन्नई के पास अब भी मौका है। उनके पास काफी मैच बचे हुए हैं। वे चाहें तो वापसी कर सकते हैं। हमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
इरफान पठान ने महसूस किया जडेजा का दर्द
किसी जमाने में स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले इरफान पठान ने रवींद्र जडेजा के प्रति अपनी सहानुभूति जताई। उन्होंने लिखा कि मैं जडेजा का दर्द महसूस कर सकता हूं। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि इस तरीके से कप्तानी छोड़ने के कारण रवींद्र जडेजा का खेल प्रभावित नहीं हुआ होगा।
वसीम ने हल्के-फुल्के अंदाज में दी प्रतिक्रिया
वसीम जाफर ने मजाकिया लहजे में ट्वीट करते हुए लिखा कि धोनी को दोबारा कप्तानी करते देखने के लिए हम इस वक्त हम जिस फीलिंग से गुजर रहे हैं, उसे डेजा वू कह सकते हैं। हालांकि ये जडेजा वू है।
धोनी जिस टीम में हैं, कप्तान वही होंगे- अजय जडेजा
शो मे वीरेंद्र सहवाग के साथ अजय जडेजा भी मौजूद थे। अजय के मुताबिक, जिस वक्त रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया तो उनके पास कोई और ऑप्शन मौजूद नहीं था। आज जब उनसे कप्तानी छीन ली गई है तब भी उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था। यदि महेंद्र सिंह धोनी किसी भी टीम में हैं तो उन्हें कप्तान बनना ही होगा।
अजय जडेजा ने यही बात 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी कही थी। जब टीम इंडिया खेल रही थी, तो 2019 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने टीम की कप्तानी की थी और टीम इंडिया सेमीफाइनल में बुरी तरह हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अजय ने आगे कहा कि उनका मत है, इस निर्णय के बाद रवींद्र जडेजा भी कहीं ना कहीं बेहद खुश होंगे। कप्तानी उनके कंधों पर हकीकत में एक बहुत बड़ा बोझ था।
निर्णय से चौंक गए पार्थिव पटेल
जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद पार्थिव पटेल आश्चर्यचकित नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने इसकी दूर-दूर तक कल्पना नहीं की थी।
टीम हित में धोनी ने स्वीकार की कप्तानी – CSK मैनेजमेंट
CSK की प्रेस रिलीज के मुताबिक, रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और धोनी से चेन्नई टीम का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है। आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरेगी, तब महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे।
आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.