Updated News Around the World

जहां पड़ा था धोनी का विजयी छक्का, वहीं बनेगा मेमोरियल: वानखेड़े स्टेडियम की 5 कुर्सियां हटेंगी; 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था भारत

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) 2011 वनडे वर्ल्ड कप के विजयी छक्के को यादगार बनाने जा रहा है। यह छक्का टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया था, जिसने भारत को 28 साल बाद खिताब जिताया था। जिस जगह पर छक्का लगा था, वहां MCA एक मेमोरियल बनाएगा।

मेमोरियल के लिए वानखेड़े स्टेडियम पवेलियन में लगी 5 कुर्सियों को हटाया जाएगा। ये कुर्सियां ‘J282’ से ‘J286’ होंगी।

धोनी को MCA ने सम्मानित भी किया
शुक्रवार को MCA ने धोनी को उसी जगह सम्मानित भी किया, जहां छक्के के वक्त बॉल गिरी थी। दरअसल, 12 साल पहले 2 अप्रैल को इसी मैदान पर धोनी ने श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था। इस छक्के के बाद भारत ने 6 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी उठाई थी।

MCA ने धोनी को आज ही सम्मानित भी किया था।

MCA ने धोनी को आज ही सम्मानित भी किया था।

28 साल बाद जीता था भारत
टीम इंडिया ने 2011 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप को 28 साल बाद जीता था। धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया से पहले 1983 में कपिल देव की कप्तानी वाली टीम ने भारत को वर्ल्ड कप जिताया था। तब फाइनल में टीम ने वेस्टइंडीज को हराया था।

धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में इस तरह लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था।

धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में इस तरह लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था।

IPL खेल रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह अब सिर्फ IPL में नजर आते हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं और इस सीजन के 2 मैचों में 3 छक्के लगा चुके हैं।

धोनी के साथ 2011 वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे 15 में से 13 खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। इनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। उस टीम से विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ही फिलहाल टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं।

धोनी IPL के मौजूदा सीजन में 3 छक्के लगा चुके हैं।

धोनी IPL के मौजूदा सीजन में 3 छक्के लगा चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.