जीत का जश्न: भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया, अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई
21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![जीत का जश्न: भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया, अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई जीत का जश्न: भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया, अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/08/17/untitled-2021-08-17t110242537_1629178374.jpg)
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रन से मात दी। इस शानदार जीत के बाद फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट शेयर कर इस शानदार जीत पर बधाई दी है और खुशी जाहिर की है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/08/17/annu_1629177855.jpg)
व्हाट ए विन, व्हाट ए टीम
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया स्टोरी पर मैच की कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, “व्हाट ए विन, व्हाट ए टीम।” वरुण धवन ने भी स्टोरी पर टीम इंडिया के मैच विनिंग मोमेंट्स की दो वीडियो शेयर कर लिखा, “व्हाट ए विक्ट्री, व्हाट ए टेस्ट मैच। इनके अलावा अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शयेर कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/08/17/untitled-2021-08-17t112216169_1629179576.jpg)
अनुष्का ने शेयर की थीं डरहम वेकेशन की फोटोज
बता दें कि, अनुष्का शर्मा इस टेस्ट सीरीज के दौरान पति विराट और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड में ही मौजूद हैं। अनुष्का जून में अपनी बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड पहुंची थीं। जब भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना किया था। जिसमें न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डरहम में वेकेशन एंजॉय करते हुए एक खूबसूरत ग्रुप फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ क्रिएटिव कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था, “डर-हम साथ-साथ हैं।” इस फोटो में विराट-अनुष्का और उनकी बेटी वमिका के साथ के.एल राहुल उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी, इशांत शर्मा उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह, उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या वाधवा भी पोज करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी अनुष्का ने इंग्लैंड से अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.