Updated News Around the World

टीम इंडिया में सिलेक्शन पर रिंकू सिंह ने जताई खुशी: एशियन गेम्स 2022 में टीम का हिस्सा होंगे; सोशल मीडिया पर स्टारी पोस्ट कर लिखा- ‘फाइनली’

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2018 में IPL डेब्यू करने वाले रिंकू ने IPL 2023 में KKR के लिए सबसे ज्यादा 474 रन बनाए हैं। - Dainik Bhaskar

2018 में IPL डेब्यू करने वाले रिंकू ने IPL 2023 में KKR के लिए सबसे ज्यादा 474 रन बनाए हैं।

IPL 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स के टॉप सोक्रेर रिंकू सिंह ने एशिया गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर खुशी जताई। रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिंकू के चयन पर उनके फोटो पर “फाइनली” लिख कर पोस्ट किया था। इसे रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया।

इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह ने स्टोरी अपलोड की।

इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह ने स्टोरी अपलोड की।

वेस्टइंडीज टूर में नहीं मिली थी जगह
इससे पहले भारतीय टीम की आगामी टी-20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम वेस्टइंडीज 5 टी-20 की सीरीज खेलेगा। IPL स्टार्स शामिल होंगे, लेकिन रिंकू का नाम नहीं है।

कोलकाता के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ 5 बॉल पर 5 सिक्स लगा कर अपने नाम का परचम लहराया। इस सीजन आंद्रे रसेल के बुरे फॉर्म में होने के बाद 25 साल के रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए फिनिशर की जिम्मेदार निभाई। 2018 में IPL डेब्यू करने वाले रिंकू ने IPL 2023 में KKR के लिए सबसे ज्यादा 474 रन बनाए हैं।

एशियाड में होंगे टी-20 मुकाबले
एशियाड चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होगा। 2014 के बाद फिर से एशियन गेम्स-2022 ​​​​​में क्रिकेट को शामिल किया गया है। गेम्स में मेंस और विमेंस के टी-20 मुकाबले होंगे।

गायकवाड के पास कप्तानी
एशियाड में भारत के IPL स्टार्स हिस्सा लेंगे। मेंस टीम में कई IPL स्टार्स को मौका मिला है। वहीं ऋतुराज गायकवाड को कप्तानी सौपी गई।

एशियाड के लिए मेंस क्रिकेट स्क्वॉड – ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.