टोक्यो ओलिंपिक LIVE: 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड इवेंट शुरू, मनु-सौरभ की जोड़ी से है मेडल की उम्मीद , हॉकी में स्पेन से मुकाबला
टोक्यो3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
10 मीटर एयर पिस्टल में मिक्स्ड इवेंट में मनु व सौरभ की जोड़ी के अलावा यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा पर टिकी हुई हैं।
टोक्यो ओलंपिक में आज शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मेडल मिलने की उम्मीद है। सबकी निगाहें शूटर सौरभ चौधरी और मनु भाकर पर टिकी हुई है। इस इवेंट में सौरभ व मनु की जोड़ी के अलावा यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा पुरुष हॉकी का भी मुकाबला स्पेन के साथ है।
अगर भारतीय टीम स्पेन के साथ जीत जाती है, तो क्वार्टर फाइनल में जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट की क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुकी है।
आज के इवेंट
टेबल टेनिस
अचंता शरत कमल बनाम मा लोंग (चीन), पुरुष सिंगल्स तीसरा दौर, सुबह 8 बजकर 30 मिनट से
मुक्केबाजी
लवलीना बोरगोहेन बनाम एपेट्ज नेदिन, महिला वेल्टरवेट राउंड आफ 16, भारतीय सुबह 10 बजकर 57 मिनट से
बैडमिंटन
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी (ब्रिटेन), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से
हॉकी
भारत बनाम स्पेन, पुरुष पूल ए मैच, सुबह छह बजकर 30 मिनट से
सेलिंग
नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट से, विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर, सुबह 8 बजकर 45 मिनट से. केसी गणपति और वरूण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49 ईआर, सुबह 11 बजकर 20 मिनट से
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.