Site icon News Update

तीसरे वनडे में बने 17 बड़़े रिकॉर्ड: भारत में विराट के नाम सचिन से ज्यादा शतक, पार्टनरशिप में पोंटिंग से आगे निकले

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 317 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। विराट कोहली ने करियर का 46वां शतक जड़ते हुए 166 रन की नाबाद पारी खेली। शुभमन गिल ने भी शतक जमाया। पूरे मुकाबले में भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों की ओर से कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। एक-एक कर तमाम रिकॉर्ड देखते हैं।

1. रोहित ने डिविलियर्स को पीछे छोड़ा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। इसके साथ ही 238 वनडे मैचों में उनके 9596 रन हो गए हैं। सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर में रोहित 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। एबी ने 228 वनडे में 9577 रन बनाए थे।

2. भारत में सबसे तेज 7000 रन
रोहित ने भारत में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7009 रन बना लिए हैं। उन्होंने 149 मैच की 157 पारियों में 7000 रन का आंकड़ा पार किया। वह वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ कर ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बने। उनसे आगे विराट कोहली ने 148 और सचिन तेंदुलकर ने 146 पारियों में ऐसा किया था।

3. बतौर ओपनर रोहित के 150 मैच पूरे
ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 150 वनडे पूरे कर लिए हैं। 150 पारी तक ओपनर के रूप में उनके सबसे ज्यादा 7536 रन, सबसे ज्यादा 56.2 का औसत, सबसे ज्यादा 27 शतक और ज्यादा 232 छक्कों का रिकॉर्ड है।

4. श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा के श्रीलंका के खिलाफ 45 वनडे छक्के पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की। धोनी के भी 45 छक्के हैं। धोनी के बाद भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 30 छक्के लगाए हैं।

5. जीत में 12000 से ज्यादा रन
रोहित शर्मा के तीनों फॉर्मेट के दौरान टीम की जीत में 12041 रन हो गए हैं। टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में वे तीसरे पर पहुंचे हैं। उनसे आगे विराट कोहली 16,119 और सचिन तेंदुलकर ने 17,113 रन टीम की जीत में बनाए हैं।

टीम की जीत में रोहित शर्मा के 12043 रन हो गए हैं।

6. सचिन से आगे निकले रोहित
कप्तान के रूप में रोहित के 20 वनडे पारियों में 892 रन हो गए। शुरुआती 20 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान की लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। 1120 रन के सात विराट टॉप पर हैं।

7. शुभमन गिल ने बाबर को पीछे छोड़ा
भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में 116 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उनके 18 वनडे में 894 रन हो गए हैं। शुरुआती 18 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने में वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से आगे निकल गए। बाबर ने 18 वनडे में 886 रन बनाए थे। 18 मैचों बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के नाम है। फखर ने 1065 रन बना लिए थे।

8. रोहित ने कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ 13वां वनडे जीता। श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाले भारतीय कप्तानों में उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ा। कपिल की कप्तानी भारत ने 12 वनडे जीते हैं। पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने 34 वनडे जीते हैं। धोनी के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 22 विराट कोहली ने 21 वनडे जिताए हैं।

9. श्रीलंका के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टोटल
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 390 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले से पांचवें तक इस लिस्ट में भारत ही है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 414, 404, 392, 390 और 384 रन के स्कोर बनाए हैं। छठे नंबर पर साउथ अफ्रीका ने 376 और फिर ऑस्ट्रेलिया ने 375 रन बनाए हैं।

10. सबसे बड़ी जीत
भारत से मिले 391 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका महज 73 रन पर ढेर हो गई। 317 रनों जीत वनडे में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने न्यूजीलैंड के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

11. एक टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96वीं हराया है। इसके साथ वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है। पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 95 बार हराया था।

12. विराट ने जयवर्धने को पीछे छोड़ा
सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा। जयवर्धने ने 448 वनडे में 12650 रन बनाए थे। विराट ने 268 वनडे में 12754 रन बना लिए हैं। सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। उनके 463 मैचों में 18426 रन हैं।

13. सईद अनवर से आगे निकले विराट
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट ने पाकिस्तान के सईद अनवर को पीछे छोड़ दिया। विराट ने 21 बार श्रीलंका के खिलाफ 50+ स्कोर बनाए। वहीं, अनवर ने 20 बार ऐसा किया था। इस लिस्ट में टॉप पर 25 बार फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ सचिन ही हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट का यह 50वां वनडे मैच भी था।

14. पोंटिंग से ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप
कोहली ने तीसरे वनडे में दो सेंचुरी पार्टनरशिप की। वे वनडे क्रिकेट में अब तक 73 सेंचुरी पार्टनरशिप का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 पार्टनरशिप) को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 99 बार 100 रन की पार्टनरशिप के साथ सचिन इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

15. श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में विराट टॉप पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट के नाम 10 शतक हैं। उनसे पीछे सचिन तेंदुलकर के नाम 8 और पाकिस्तान के सईद अनवर के नाम 7 शतक हैं।

16. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
वनडे में किसी एक टीम सबसे ज्यादा शतक बनाने में विराट टॉप पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 10वां शतक लगाया। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 वनडे शतक लगाए थे। विराट के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 9 शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

17. घर में सबसे ज्यादा शतक
सीरीज के पहले और तीसरे मैच में विराट ने सेंचुरी जड़ी। इस तरह भारत में उनके नाम 21 शतक हो गए हैं। अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्याद शतक जड़ने में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन के नाम भारत में 20 शतक हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – abuse@newsupdate.uk. The content will be deleted within 24 hours.
Exit mobile version