दादा भी कोहली के सपोर्ट में आए: सौरव गांगुली बोले- वापसी कर रहे हैं विराट कोहली, जल्द ही अच्छा करेंगे
लंदन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिछले कुछ साल से आउट ऑफ फर्म चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को दिग्गज क्रिकेटर्स की आलोचनाओं के बीच BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का साथ मिला है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व तेज गेंदबाज अशीष नेहरा के बाद सौरव गांगुली भी कोहली के सपोर्ट में उतर आए हैं।
50 साल के इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा है कि विराट जल्द ही अपनी फॉर्म में लौट आएगा। उसने ने लगातार अच्छा किया है और उनके पास वापसी की क्षमता और कौशल है।
वापसी कर रहे हैं विराट
गांगुली ने विराट की फॉर्म वापसी के सवाल पर कहा कि बेशक, आप देखिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने क्या हासिल किया है। उनके नंबर्स देखिए। यह सब क्षमता और गुणवत्ता के बिना नहीं होता। जी, उनका वक्त मुश्किल चल रहा है और उन्हें इस बारे में पता है। वह एक महान खिलाड़ी रहे हैं।
वह जानते हैं कि अपनी क्षमताओं के हिसाब से वह बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और मैं देख रहा हूं कि वापसी कर रहे हैं और अच्छा करेंगे। लेकिन उन्हें दोबारा कामयाबी का अपना रास्ता तलाशना होगा। उन्हें देखना होगा कि बीते 12-13 साल में उन्होंने कैसे कामयाबी हासिल की है। वे ऐसा कर सकते हैं।
प्रदर्शन में गिरावट खेल का हिस्सा है
गांगुली ने कहा कि खेल में यह सब होता रहता है। यह सबके साथ हुआ है। यह सचिन के साथ हुआ, यह राहुल के साथ हुआ, यह मेरे साथ हुआ, यह कोहली के साथ हो रहा है। यह भविष्य के खिलाड़ियों के साथ होगा। एक खिलाड़ी होने के नाते उनको सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिेए।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.