Updated News Around the World

धोनी को करानी पड़ सकती है घुटने की सर्जरी: CSK के CEO ने कहा-घुटने की चोट पर मुंबई में स्पोर्ट्स आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ से धोनी सलाह लेंगे

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
धोनी IPL के पहले मैच के बाद हमेशा बायें घुटने पर पट्‌टी लगा कर मैदान में उतरे। - Dainik Bhaskar

धोनी IPL के पहले मैच के बाद हमेशा बायें घुटने पर पट्‌टी लगा कर मैदान में उतरे।

CSK को अपनी कप्तानी में 5 बार IPLखिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट पर मुंबई में स्पोर्ट्स आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। इसकी जानकारी CSK के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बुधवार को दी। धोनी की कप्तानी में CSK ने IPL के 16वें सीजन के खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।

CSK सीईओ काशी विश्वनाथ ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा कि हां यह सच है कि धोनी बाएं घुटने की चोट पर चिकित्सकों से सलाह लेंगे और उसी के अनुसार फैसला करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सर्जरी की जरूरत है या नहीं। डॉक्टर अगर सर्जरी की सलाह देते हैं तो यह पूरी तरह से धोनी की मर्जी पर होगी कि वह सर्जरी करवाते हैं या नहीं।

वहीं काशी विश्वनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को अगले सीजन के मिनी ऑक्शन से रिलीव किए जाने पर कहा कि सच कहूं तो हमने उस दिशा में नहीं सोचा है, क्योंकि हम अभी उस स्थिति में नहीं पहुंचे हैं। यह धोनी पर निर्भर है वह आगे क्या फैसला लेंगे।

धोनी गुजरात के खिलाफ IPLके पहले मैच में हो गए थे चोटिल
धोनी गुजरात के खिलाफ IPLके पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाया। धोनी डाइव लगाने के बाद चोट से कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग जारी रखी।

मैच के बाद CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था। उसके बाद धोनी बाद के मैचों में बायें घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते नजर आए थे। यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी अधिकांश मैचों में निचले क्रम पर ही आए। पिच पर भी वह दौड़ कर रन लेने के बजाय बड़े शॉट ज्यादा खेलते ज्यादा नजर आए। धोनी ने भी IPL सीजन के बीच में कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। इसलिए वह निचले क्रम पर आकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।

यह फोटो गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले मैच की है। जब गुजरात की आखिरी ओवर में धोनी डाइव लगाने के दौरान हो गए थे।

यह फोटो गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले मैच की है। जब गुजरात की आखिरी ओवर में धोनी डाइव लगाने के दौरान हो गए थे।

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें।

IPL जीतकर धोनी बोले- आज रिटायरमेंट का ऐलान आसान होता:अगली बार के लिए कड़ी मेहनत मुश्किल, पर ये फैंस को मेरा तोहफा होगा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवीं बार IPL खिताब जीता है। इस जीत के बाद 41 साल के धोनी ने संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा- CSK के फैंस से मुझे जितना प्यार मिला है, उनके लिए एक और सीजन खेलना का तोहफा होगा।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2022 में नंबर-9 रही CSK कैसे बनी चैंपियन:ब्रावो रिटायर, स्टोक्स चोटिल होकर बाहर; फिर भी जीता 5वां खिताब, जानिए टीम की कमबैक स्टोरी​​​​​​​

चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता है। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार IPL ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। हालांकि, टीम और धोनी के लिए यह अचीवमेंट कतई आसान नहीं रहा। CSK पिछले सीजन में 10 टीमों में नौवें नंबर पर रही थी। 14 लीग मैचों में उसे सिर्फ 4 में जीत मिली थी।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.