नए कप्तान के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स: IPL सीजन-15 का आगाज; नौ टीमों में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ के 22 क्रिकेटर्स दिखाएंगे दम
पंजाब/हरियाणा/चंडीगढ़/हिमाचल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![नए कप्तान के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स: IPL सीजन-15 का आगाज; नौ टीमों में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ के 22 क्रिकेटर्स दिखाएंगे दम नए कप्तान के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स: IPL सीजन-15 का आगाज; नौ टीमों में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ के 22 क्रिकेटर्स दिखाएंगे दम](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/_1648284470.jpg)
IPL 2022 के 15वें सीजन का शनिवार (26 मार्च) को आगाज होगा। IPL 2022 का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हो रहा है। वहीं पंजाब किंग्स 27 मार्च से नए कप्तान मंयक अग्रवाल के नेतृत्व में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
इस बार सीजन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के कुल 22 प्लेयर्स आईपीएल में धमाल मचाएंगे। इन 22 में सबसे ज्यादा 11 प्लेयर्स पंजाब के हैं। वहीं हिमाचल से 1 और चंडीगढ़ से 3 और हरियाणा के 7 क्रिकेटर्स हैं।
![पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले और भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रहे शुभमन पर इस बार सबकी निगाहें हैं। सीजन में गिल गुजरात टाइटंस के लिए अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाएंगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/shubhnam-gill_1648283451.jpg)
पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले और भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रहे शुभमन पर इस बार सबकी निगाहें हैं। सीजन में गिल गुजरात टाइटंस के लिए अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाएंगे।
आईपीएल में इस बार 10 टीमों के टूर्नामेंट में लीग राउंड में कुल 70 मुकाबले हैं। सभी मैच महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे। इसमें मुंबई के 3 वेन्यू शामिल हैं। प्लेऑफ के 4 मैच के शेड्यूल पर अभी फैसला नहीं हुआ है। देश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है और 2019 के बाद पहली बार क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। स्टेडियम में क्षमता के सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शक मौजूद रहेंगे।
![चहल भी राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी गेंदबाजी का दम दिखाएंगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/_1648283638.jpg)
चहल भी राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी गेंदबाजी का दम दिखाएंगे।
पंजाब-हरियाणा के खिलाड़ियों पर खेल प्रेमियों की नजर
IPL 2022 में पंजाब और हरियाणा के कुल 18 प्लेयर्स भाग ले रहे हैं। इनमें युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शुभमन गिल जैसे कुछ बड़े नाम हैं। पंजाब किंग्स टीम के कारण पंजाब के लिए यह आईपीएल सीजन काफी अहम है। पंजाब किंग्स में 4 प्लेयर्स पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से भी 1-1 प्लेयर हैं। वहीं इन राज्यों के 15 और प्लेयर्स हैं जिन्हें टीमों ने ऑक्शन में खरीदा है।
![हरियाणा के नवदीप भी सीजन में अपनी गेंदबाजी की धार दिखाएंगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/_1648283739.jpg)
हरियाणा के नवदीप भी सीजन में अपनी गेंदबाजी की धार दिखाएंगे।
स्पिन-स्विंग और बल्लेबाजी में दिखाएंगे जौहर
भारतीय क्रिकेट में मजूबत उपस्थिति दर्ज करवा चुके लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स की ओर से दमखम दिखाएंगे। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी उनकी ही टीम में रहेंगे और अपनी स्विंग का जौहर दिखाएंगे। बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी सबकी निगाहें रहेंगी, वह गुजरात जायंट्स टीम से खेलेंगे। अर्शदीप भी पंजाब किंग्स की ओर से गेंजबाजी की कमान संभालेंगे।
![पंजाब किंग्स इलेवन में पंजाब के ही सात प्लेयर्स हैं। वहीं हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के क्रिकेटर भी टीम के लिए अपना जलवा दिखाएंगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/kings-punjab-00_1648283106.jpg)
पंजाब किंग्स इलेवन में पंजाब के ही सात प्लेयर्स हैं। वहीं हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के क्रिकेटर भी टीम के लिए अपना जलवा दिखाएंगे।
पंजाब किंग्स : 57 दिन और 14 मुकाबले
सीजन में पंजाब किंग्स टीम की कमान नए कप्तान मयंक अग्रवाल के हाथों में है। टीम ने मेगा ऑक्शन के बाद कई बड़े खिलाड़ियों को जोड़ा है। IPL के 15वें सीजन में पंजाब किंग्स 27 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लीग स्टेज पर टीम आखिरी मुकाबला 22 मई को खेलेगी। 57 दिन में 14 मैचों के परिणाम बताएंगे कि पंजाब किंग्स प्ले ऑफ में रहेगी या नहीं। सीजन में पंजाब किंग्स के सबसे ज्यादा 2-2 मैच चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने हैं। वहीं बाकी टीमों से एक-एक मैच होना हैं।
![पंजाब किंग्स के अर्शदीप भी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाएंगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/arshdeep-singh_1648284892.jpg)
पंजाब किंग्स के अर्शदीप भी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाएंगे।
IPL-2022 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों की लिस्ट और टीम…
- सनराइजर्स हैदराबाद
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
अभिषेक शर्मा | अमृतसर/ पंजाब |
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
सिद्धार्थ कौल | पठानकोट/पंजाब |
शाहबाज अहमद | मेवात/हरियाणा |
- दिल्ली कैपिटल्स
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
मनदीप सिंह | जालंधर/ पंजाब |
- मुंबई इंडियंस
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
अनमोलप्रीत सिंह | पटियाला/पंजाब |
रमनदीप सिंह | चंडीगढ़ |
- पंजाब किंग्स
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
बलतेज सिंह | लुधियाना/पंजाब |
अर्शदीप सिंह | खरड़ (पंजाब)/(जन्म गुना, मध्यप्रदेश में।) |
संदीप शर्मा | पटियाला/पंजाब |
हरप्रीत बरार | मोगा/पंजाब |
ऋषि धवन | मंडी (हिमाचल प्रदेश) |
राज बावा | चंडीगढ़/(जन्म नाहन, हिमाचल प्रदेश में।) |
वैभव अरोड़ा | अंबाला |
- गुजरात टाइटंस
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
शुभमन गिल | फाजिल्का/पंजाब (माता-पिता मोहाली और दादा-दादी फाजिल्का के जैमल वाला गांव में रहते हैं) |
गुरकिरत सिंह | मुक्तसर साहिब/पंजाब |
राहुल तेवतिया | फरीदाबाद/हरियाणा |
प्रदीप सांगवान | भिवानी/हरियाणा |
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
रमेश नारायणे | फाजिल्का/पंजाब |
- लखनऊ जायंट्स
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
मनन बोहरा | चंडीगढ़ |
दीपक हुड्डा | रोहतक/हरियाणा |
- राजस्थान रॉयल्स
खिलाड़ी | शहर/राज्य |
युजवेंद्र चहल | जींद/हरियाणा |
नवदीप सैनी | करनाल/हरियाणा |
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.