Updated News Around the World

पहलवानों के समर्थन में राजनीतिक दल: पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा, आप नेत्री चित्रा और दीपेंद्र हुड्‌डा ने धरना बताया दुर्भाग्यपूर्ण

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • Wrestler Protest Delhi Update; Bajrang Punia Sakshi Malik Vinesh Phogat | Brij Bhushan Sharan, Satya Pal Malik, Bhupinder Singh Hooda

पानीपत5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिन से धरने पर बैठे हैं। इस धरने पर एक ओर जहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने मौन धारण किया हुआ है।

वहीं दूसरी ओर इसमें विपक्ष की अन्य पार्टियां लगातार सक्रिय हो रही है। भाजपा के ही पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने पार्टी पर तंज कसा। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और आम आदमी पार्टी की हरियाणा की नेत्री चित्रा सरवारा ने धरने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सभी ने खिलाड़ियों को न्याय देने की मांग की है।

पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने कसा भाजपा का तंज
पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने पूछा कि सरकार किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है। देश की बेटियां तो पिछले 3 महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जिस पर आरोप लग रहे हैं वह भाजपा सांसद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का समर्थन
जिन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है, उन्हें न्याय के लिये धरना देना पड़े तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। पहलवानों के साथ ज्यादती, हरियाणा की महिला कोच के साथ छेड़छाड़ समेत हर मामले में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

‘आप’ नेत्री चित्रा ने की न्याय देने की मांग
आम आदमी पार्टी, उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रेसलर एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं।

सरकार के सामने एक बार फिर इंसाफ की गुहार लेकर आज वह सड़कों पर बैठे हैं। जैसा कि पूरे देश ने देखा कि वे सड़कों पर सोए भी हैं। आज एक बहुत बड़ा सवाल हमारे आगे आता है, हमारे देश की बेटियों की, हमारे खिलाड़ियों की असम्मत की क्या कीमत है।

आज इंसाफ पाने के लिए जहां गरीब धक्के खा रहा है। क्या अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बाद भी खिलाड़ियों को, बेटियों को, रेसलर को, प्लेयर को आज क्या जान देनी पड़ेगी? जैसा कि वह कह भी रहे हैं। देश-प्रदेश की सरकार से यही गुहार है कि कृपया उन्हें न्याय दिलवाया जाए।

दीपेंद्र हुड्‌डा बोलें- आरोपी पर FIR हो
ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलिंपिक व हर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे के मान को बढ़ाया। 3 महीने पहले कुश्ती संघ अध्यक्ष पर आरोप लगने के बाद से न्याय मांग रहे खिलाड़ियों की इज्जत को दलगत राजनीति की दृष्टि से कैसे देखा जा सकता है? आरोपी पर FIR दर्ज हो, CBI जांच हो।

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा बोलीं, FIR तो होगी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अलका लांबा ने भी ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि FIR तो होगी ही। माननीय सुप्रीम कोर्ट पर हम देश वासियों को भरोसा है। भाजपा /ताना-शाह / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जी चाह कर भी अपने चहेते सांसद बृजभूषण सिंह को बचा नहीं पाएंगे।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.