- Hindi News
- Sports
- Sushil Kumar Arrested; Wrestler Sushil Kumar Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Withdrawal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सुशील कुमार 56 साल बाद 2008 बीजिंग ओलिंपिक में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार के दोष सिद्ध होने पर उनको मिले खेल के सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड या अन्य स्पोर्ट्स अवॉर्ड छीने जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन खेल मंत्रालय की नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय पुलिस के फाइनल रिपोर्ट जारी होने के बाद ही अवॉर्ड छीने जाने के प्रावधानों को शामिल करेगी। ताकि सुशील कुमार को खेल मंत्रालय की ओर से दिए गए राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड छीने जा सकते हैं।
रेलवे 48 घंटे के अंदर कर सकता सस्पेंड
सुशील कुमार को रेलवे 48 घंटे के अंदर सस्पेंड कर सकता है। सुशील कुमार नॉर्दन रेलवे में सीनियर कर्मिशयल मैनेजर पद पर हैं। हालांकि फिलहाल वे दिल्ली सरकार में दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर OSD के पद पर तैनात थे। रेलवे अब उन्हें 48 घंटे के अंदर सस्पेंड करने की तैयारी में है।
56 साल बाद कुश्ती में मेडल जीतने पर मिला था राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
अब तक ओलिंपिक में चार मेडल कुश्ती में मिले हैं। जिनमें दो मेडल सुशील कुमार ने जीते हैं। उन्होंने 56 साल बाद 2008 बीजिंग ओलिंपिक में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उससे पहले 1952 में केडी जाधव ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 56 साल बाद कुश्ती में ओलिंपिक में मेडल जीतने के बाद 2009 में उन्हें खेल के सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2011 में भारतसरकार की खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सुशील ने 2012 लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीते थे। सुशील के अलावा 2012 लंदन ओलिंपिक में योगेश्वर ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
सुशील कुमार की उपलब्धि
सुशील कुमार ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक गेम्स में
– 2008 बीजिंग ओलंपिक में सुशील ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
-2012 लंदन ओलंपिक में सुशील ने अपने पदक का रंग बदलते हुए सिल्वर जीता।
– 2010 मास्को विश्व चैंपियनशिप में सुशील ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
-2010 दिल्ली, 2014 ग्लास्गो और 2018 गोल्ड कोस्ट में सुशील ने गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की हैट्रिक लगाई।
-2006 दोहा एशियन गेम्स में सुशील ने ब्रॉन्ज मेडल ही जीत पाए थे।
– 06 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल सुशील ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में अपने नाम किए।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.