Updated News Around the World

पहली बार गोल्फ में मेडल की उम्मीद: टोक्यो ओलिंपिक में भारत की अदिति अशोक तीन राउंड के बाद दूसरे स्थान पर, रियो में रही थीं 41वें नंबर पर

टोक्यो9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार (7 अगस्त) का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। भारत को गोल्फ में अब तक का पहला मेडल मिल सकता है। इस कारनामे के करीब हैं भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक। चार दिन के खेल के तीसरे दिन तक अदिति 201 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शनिवार को चौथे और आखिरी राउंड का खेल होगा। अदिति ने 2016 रियो ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था। तब वे 41वें स्थान पर रही थीं।

अमेरिकी गोल्फर अभी पहले स्थान पर
अमेरिका की नेली कोर्दा इस समय पहले स्थान पर चल रही हैं। उनका स्कोर 198 है। गोल्फ में कम स्कोर बेहतर होता है। न्यूजीलैंड की लिडिया को चार अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्कोर 203 है।

जानिए कैसे होती है गोल्फ की स्कोरिंग

  • एक स्टैंडर्ड गोल्फ कोर्स पर कुल 9 होल होते हैं। गोल्फर एक दिन में पहले होल से 9वें होल तक जाता है। फिर 9वें होल से पहले होल तक आता है। इस तरह एक गोल्फर एक दिन में 18 होल के लिए खेलता है।
  • हर होल में गेंद डालने के लिए पहले से शॉट्स की संख्या निर्धारित होती है। खिलाड़ियों की कोशिश होती है कि कम से कम शॉट में हर होल को कवर किया जाए।
  • अगर किसी होल के लिए 5 शॉट निर्धारित हैं और खिलाड़ी 5 शॉट में ही उसमें गेंद डालता है तो उसे पार स्कोर कहते हैं। अगर वह 4 शॉट में गेंद डाल देता है तो उसे बर्डी कहते हैं। अगर वह 5 शॉट के होल के लिए 3 शॉट ही लेता है तो उसे ईगल कहा जाता है।
  • अगर कोई खिलाड़ी तय शॉट से एक ज्यादा शॉट में गेंद डालता है तो इसे बॉगी कहते हैं। दो शॉट ज्यादा लेने पर डबल बॉगी होती है।
  • 18 होल के लिए कुल 71 शॉट निर्धारित होते हैं। अदिति ने पहले राउंड में 67, दूसरे राउंड में 66 और तीसरे राउंड में 68 शॉट्स लिए हैं। उनका कुल स्कोर 12 अंडर 201 है। यानी उन्होंने निर्धारित 213 शॉट्स की जगह 201 शॉट्स ही लिए हैं। इसी तरह नंबर-1 पर चल रहीं कोर्दा ने 198 शॉट्स ही लिए हैं।
अदिति 2017 से प्रोफेशनल गोल्फर हैं।

अदिति 2017 से प्रोफेशनल गोल्फर हैं।

बारिश की आशंका
ये भी माना जा रहा है कि भारतीय टाइमिंग के अनुसार शनिवार तड़के होने वाले चौथे राउंड में बारिश से रुकावट हो सकती है। अगर बारिश के कारण चौथा राउंड नहीं खेला गया, तो अदिति को सिल्वर मिल जाएगा, क्योंकि अदिति तीसरे राउंड की समाप्ति पर दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

बेंगलुरु की हैं अदिति
अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च 1998 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने 5 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अदिति को परिवार से पूरा समर्थन मिला है। आमतौर पर उनकी मम्मी या पापा ही कैडी की भूमिका निभाते हैं। गोल्फ में गोल्फर का किट बैग जो शख्स संभालता है उसे कैडी कहते हैं। ओलिंपिक में अदिति मां के साथ गई हैं।

अदिति यूथ ओलिंपिक गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

अदिति यूथ ओलिंपिक गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

पहले हासिल कर चुकी हैं कई बड़ी कामयाबी
अदिति पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं जिन्होंने एशियन यूथ गेम्स (2013), यूथ ओलिंपिक गेम्स (2014), एशियन गेम्स (2014) में हिस्सा लिया है। वे लल्ला आइचा टूर स्कूल का टाइटल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी हैं। इस जीत की वजह से उन्हें 2016 सीजन के लिए लेडीज यूरोपियन टूर कार्ड के लिए एंट्री मिली थी। 2017 में वे भारत की पहली महिला प्रोफेशनल गोल्फर बनी थीं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.