Updated News Around the World

पिता ने पीटा फिर भी खलील अहमद ने खेला क्रिकेट: घर से चोरी छिपे सीखी बॉलिंग, अब सवा 5 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

जयपुरएक दिन पहलेलेखक: स्मित पालीवाल

राजस्थान के टोंक के खलील अहमद को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई थी। खलील का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। क्रिकेट खेलने पर पिटाई होती थी, लेकिन खेल नहीं छोड़ा।

खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को टोंक में हुआ था। खलील के पिता खुर्शीद अहमद अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे। खलील को क्रिकेट में अपना करियर बनाना था। पिता को शुरुआत में खलील के क्रिकेट खेलने से नफरत थी। उन्हें लगता था कि क्रिकेट में करियर नहीं है। अब खुर्शीद खलील की सफलता से खुश है।

क्रिकेट को लेकर होती थी पिटाई
स्कूल के दिनों में खलील अहमद का पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। खलील के पिता ने क्रिकेट को लेकर उन्हें पीटा भी था। फिर भी खलील ने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। पहले वह टेनिस बॉल से खेलते थे। फिर लेदर बॉल से खेलना शुरू किया। इसके बाद खलील ने जहीर खान और इरफान पठान का एक्शन भी कॉपी किया था।

घर वालों की मर्जी के बिना एकेडमी जॉइन की
खलील की क्रिकेट की प्रति दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ गई की उन्होंने अपने घर वालों की मर्जी के बिना क्रिकेट एकेडमी जॉइन कर ली। इस दौरान खलील की मुलाकात उनके कोच इम्तियाज अली खान से हुई थी। जिन्होंने खलील के घर वालों को समझाया था। खलील को क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में भेजा था।

आगे पढ़ें खलील के पिता का इंटरव्यू…

सवाल- क्या बचपन से ही खलील क्रिकेटर बनना चाहते थे?

जवाब- खलील बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना है। क्रिकेट के प्रति उसका लगाव इस कदर हावी था कि वह स्कूल से बंक मारकर क्रिकेट खेलने चला जाता था। इस वजह से उसे पढ़ने में भी काफी दिक्कत हुई। वह माना नहीं और लगातार क्रिकेट खेलता गया। उसी का नतीजा है कि खलील आज इस मुकाम पर है।

सवाल- आप खलील को क्रिकेटर नहीं बनाना चाहते थे। क्या यह बात सही है?

जवाब- मैं खुद मेडिकल फील्ड से हूं। इसलिए मैं चाहता था खलील भी पढ़ लिखकर डॉक्टर बने। खलील का रुझान सिर्फ क्रिकेट में था। धीरे-धीरे उसने क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया। उसके बाद पूरे परिवार ने खलील का साथ देना शुरू कर दिया। इसके बाद खलील आज देश के लिए खेल रहा है।

सवाल- दिल्ली कैपिटल्स में खलील का सिलेक्शन हो गया है। आप आगे खलील को कहां देखना चाहते हैं?

जवाब- खलील को फिर से भारतीय टीम में खेलता हुआ देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि वह दिल्ली टीम में इतना शानदार परफॉर्मेंस दें कि फिर से उसे भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सके।

सवाल- खलील की उम्र काफी कम है। भविष्य में आप खरीद को किस जगह देखना चाहते हैं?

जवाब- फिलहाल मैं चाहता हूं खलील भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच में भी खेले। अभी उसके लिए अपनी परफॉर्मेंस को सुधारते हुए भारतीय टीम में बने रहना पहली प्राथमिकता है। अगर वह टीम में अच्छा रिजल्ट देगा। तो भविष्य में उसे कप्तान बनने का मौका भी मिल सकता है।

सवाल- खलील राजस्थान से है। लेकिन दिल्ली की टीम ने उन्हें खरीदा है। आपको ऐसा नहीं लगता कि उन्हें राजस्थान से खेलने का मौका मिलना चाहिए था?

जवाब- आईपीएल में हर टीम की अपनी स्ट्रेटजी होती है। फिलहाल खलील को दिल्ली ने खरीदा है। ऐसे में मैं चाहता हूं कि वह दिल्ली के लिए ही और बेहतर प्रदर्शन करें। क्योंकि इससे पहले दिल्ली नहीं उन्हें दो बार आईपीएल खेलने का मौका दिया है।

साल 2018 में पहली बार IPL में मिला मौका
2016 में खलील अहमद ने भारत की अंडर-19 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। फिर 2016 में ही खलील अहमद को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 10 लाख रुपए में खरीद लिया था। खलील ने रणजी ट्रॉफी भी खेली और साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीद लिया था। वहीं, अब बेस प्राइज से 10 गुना ज्यादा कीमत पर एक बार फिर खलील को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है।

2018 में पहली बार टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
साल 2018 में IPL के शानदार प्रदर्शन की बदौलत खलील अहमद को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था। खलील अहमद का 2018 एशिया कप की वन डे टीम में सिलेक्शन हुआ था। जहां इन्होंने हांगकांग के खिलाफ अपने वन डे करियर की शुरुआत की थी। 10 ओवर में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी स्पीड 140 से 150 प्रति घंटे की रफ्तार की है। उन्होंने IPL के 24 मैच खेले हैं। जिसमें 32 विकेट चटकाए हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.