पृथ्वी शॉ के आम चुराकर चूसने के वायरल वीडियो: पहले आम से जेब भरी , फिर साथी खिलाड़ियों से पूछा बगैर काटे खाने का तरीका
मुंबई4 मिनट पहले
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आजकल आम चुराने के बाद उसे चूसकर खाने का तरीका सीख रहे हैं। पहली वीडियो में दनादन आम चुराकर पृथ्वी को जेब में भरते हुए देखा गया था। नए वीडियो में शॉ बड़ी मासूमियत से कहते हैं कि उन्हें आम काटकर खाना नहीं आता। पृथ्वी के साथी खिलाड़ी आश्चर्य से पूछते हैं कि तूने खाए नहीं क्या आम कभी ? इस सवाल के जवाब में वह कुछ कह नहीं पाते और झेंप कर मुस्कुराते हैं।
लगातार 2 पारियों में गुजरात और लखनऊ के खिलाफ झामफाड़ बैटिंग करने वाले पृथ्वी इसके बाद आम को सूंघने के बाद पूछते हैं कि क्या करना है यार अभी! जवाब में ऑलराउंडर ललित यादव उन्हें आम चूस कर खाते हुए दिखाते हैं। फिर पृथ्वी आम पर टूट पड़ते हैं।
जूठी गुठली दूसरों को थमाते दिखे पृथ्वी
एक बार आम खाना शुरू करने के बाद पृथ्वी गुठली बाहर निकालकर चूसते हुए नजर आते हैं। उनको इतनी जल्दी सीखता देख कर दिल्ली के दूसरे खिलाड़ी पूछते हैं कि आसान है ना ? पृथ्वी के हाथ में गुठली देख उनसे कहा जाता है कि ऐसे हाथ-मुंह गंदा करके आम नहीं खाना चाहिए। अब तक आम के रस में डूब चुके पृथ्वी साथी खिलाड़ी के हाथ में जूठी गुठली पकड़ा देते हैं। साथ ही कहते हैं कि तू भी खा अभी। यह देखकर सब लोग मुस्कुराने लगते हैं।
पृथ्वी इस सीजन 40 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बना चुके हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ तक का सफर तय करना है तो पृथ्वी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। आप भी देखिए आमचोर पृथ्वी के आम खाने का का तरीका..
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.