फाइनल से पहले नहीं भिड़ेंगे नडाल-जोकोविच: विम्बलडन में जोकोविच को मिली टॉप सीड, 1 साल बाद वापसी कर रहीं सेरेना को कोई वरीयता नहीं
- Hindi News
- Sports
- Djokovic Got Top Seed At Wimbledon No Seeding For Serena Returning After 1 Year
लंदन22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नोवाक जोकोविच (बाएं) अब तक 6 बार विम्बलडन खिताब जीत चुके हैं। नडाल यहां दो बार चैंपियन बने हैं।
टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विम्बलडन की सीडिंग मंगलवार को जारी कर दी गई। मेंस सिंगल्स में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को टॉप सीड दी गई है। वहीं, स्पेन के राफेल नडाल को दूसरी वरीयता मिली है। यानी ये दो खिलाड़ी फाइनल से पहले आमने-सामने नहीं हो सकते हैं। जोकोविच 6 बार विम्बलडन खिताब जीत चुके हैं। नडाल ने दो बार यह टाइटल अपने नाम किया है।
विमेंस सिंगल्स में 7 बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स अनसीडेड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे। 40 साल की सेरेना कुल 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं और महिलाओं में मारग्रेट कोर्ट (24 ग्रैंड स्लैम) से सिर्फ एक खिताब पीछे हैं।
मेदवेदेव और ज्वेरेव की गैरहाजिरी का मिला फायदा
इस समय मेंस सिंगल्स में रूस के डेनिल मेदवेदेव दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं। वहीं, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव नंबर-2 खिलाड़ी हैं। ये दोनों इस बार विम्बलडन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस वजह से जोकोविच और नडाल को सीडिंग में फायदा मिला है। विम्बलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब ने यूक्रेन युद्ध के कारण रूसी खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगा दी है। इस कारण मेदवेदेव नहीं खेल पा रहे हैं। ज्वेरेव फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नडाल के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वे अभी रिकवर नहीं कर पाए हैं।
फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में भिड़े थे जोकोविच-नडाल
नडाल और जोकोविच इस समय दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में हैं। लिहाजा फैंस उनकी भिड़ंत फाइनल में देखना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन फ्रेंच ओपन में फेवरेबल सीडिंग न मिलने के कारण इन दिग्गजों को क्वार्टर फाइनल में भिड़ना पड़ा था। तब नडाल ने जोकोविक को हरा दिया था। नडाल ने आगे चलकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया।
पिछले साल के विम्बलडन के बाद पहली बार खेलेंगी सेरेना
सेरेना विलियम्स करीब एक साल के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रही हैं। पिछले साल विम्बलडन के पहले राउंड में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने के बाद से वे किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेली हैं। विमेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 ईगा स्विटेक को टॉप सीडिंग मिली है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.