फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे MS धोनी: एयर होस्टेस ने चोकलेट के साथ नोट दिया, इकोनॉमी क्लास में कर रहे थे सफर
स्पोर्ट्स डेस्कएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेलते हुए नजर आए। धोनी प्रीमियम इकॉनोमी क्लास में सफर कर रहे थे, इसमें बीच की सीट खाली होती है। वायरल हुए एक वीडियो में एयर होस्टेस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के पास आई और उन्हें एक नोट के साथ चॉकलेट भी ऑफर की। खुद एयर होस्टेस नितिका ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया।
खजूर का पैकेट उठाया
एयरहोस्टेस ने धोनी को मिठाई और चॉकलेट की पेशकश की, उन्होंने ‘ओमानी खजूर’ का एक पैकेट उठाया। ड्यूटी पर लौटने से पहले एयरहोस्टेस ने उनसे बातचीत भी की।
2012 में रिलीज हुआ था कैंडी क्रश
कैंडी क्रश एक पजल गेम है। इसमें 3 एक जैसी टाइल को मैच कर के आगे बढ़ना होता है। 2012 में इसे पहली बार मार्किट में लाया गया था। तब से ही एक एक बहुत लोकप्रिय गेम है।
अगले IPL में भी दिख सकते है धोनी
धोनी अगला IPL खेलते नजर आ सकते है। 29 मई को पांचवी बार जीतने पर IPL धोनी ने कहा था कि, अगर आप मौका देखें तो रिटायरमेंट की घोषणा के लिए ये सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए सबको धन्यवाद देते हुए रिटायर होना आसान है। जबकि 9 महीने कड़ी मेहनत करना और एक और IPL सीजन खेलना मुश्किल काम है। ये मेरी ओर से तोहफा होगा। ये मेरी बॉडी के लिए आसान नहीं होगा।
धोनी ने 1 जून को मुंबई में कराया था ऑपरेशन
धोनी की IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। पारदीवाला ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी चुके हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.