बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ाई: अब Z-श्रेणी के घेरे में रहेंगे दादा, पहले Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ाई: अब Z-श्रेणी के घेरे में रहेंगे दादा, पहले Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ाई: अब Z-श्रेणी के घेरे में रहेंगे दादा, पहले Y श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/17/comp-1-98_1684303238.gif)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। अब उनको Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। यानी अब उनके साथ हर समय एक एस्कॉर्ट कार चलेगी। गांगुली को पहले से ही Y श्रेणी की सुरक्षा बंगाल सरकार की ओर से प्राप्त है।
हालांकि, सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर सौरव गांगुली की ओर से बंगाल सरकार को कोई अनुरोध नहीं किया गया है। यह कदम बंगाल गवर्नमेंट ने खुद अपने स्तर पर उठाया है। सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा को बढ़ाए जाने को लेकर कोई स्पष्ट वजह अब तक नहीं बताई गई है। ऐसे में बंगाल सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
दरअसल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सौरव गांगुली के BJP में जाने की चर्चा थी। हालांकि, सौरव गांगुली ने कभी भी अपनी ओर से BJP या अन्य किसी भी पार्टी में शामिल होने को लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा है। बाद में यह भी खबरें आईं की केंद्र सरकार और BJP नेताओं से उनके रिश्ते खराब हो गए हैं। सौरव को BCCI अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।
![सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/17/1-37_1684303257.jpg)
सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं।
सौरव दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं
सौरव गांगुली IPLकी फ्रेंचाइजी टीमी दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं। दिल्ली कैपिटल्स का IPLके 16वें सीजन में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली टीम पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। दिल्ली को आज पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में मैच खेलना है। दिल्ली ने अब तक खेले 12 मैचों में 4 जीते हैं और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह पॉइंट टेबल में 8 पॉइंट के साथ सबसे नीचे है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/17/point-table_1684303189.png)
अब जानते हैं Z सहित अन्य सुरक्षा घेरे में क्या होता है
1. Z+ सिक्योरिटी: भारत की टॉप सिक्योरिटी है। इसमें 10 से ज्यादा NSG कंमाडो होते हैं। साथ ही 55 से ज्यादा ट्रेंड पुलिस के जवान होते हैं और ये आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। साथ ही सभी कमांडो मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट भी होते हैं। ये सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के साथ 24 घंटे रहते हैं।
2. Z सिक्योरिटी: इसमें 6 NSG कमांडो शामिल होते हैं जो मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट होते हैं। साथ ही 22 ट्रेंड पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगे होते हैं। जिनके पास आधुनिक हथियार होते हैं।
3. Y+ सिक्योरिटी: इसमें सुरक्षा में 1 या दो कमांडो और PSO के जवान होते हैं।
4.Y सिक्योरिटी: इसमें 1 या 2 कमांडो और 8 पुलिस फोर्स के जवान शामिल होते हैं।
5. X सिक्योरिटी: X इस श्रेणी की सुरक्षा में 2 सशस्त्र पुलिस के जवान होते हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.