बदोनी बने धोनी की तरह फिनिशर: केएल बोले- बदोनी में किसी भी परिस्थिति में शानदार पारी खेलने की है काबिलियत
18 मिनट पहले
दिल्ली के खिलाफ मैच में आयुष बदोनी ने 3 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। बदोनी ने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा कर धोनी की याद ताजा कर दी। बदोनी की इस पारी के बाद लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बदोनी दबाव में भी बेहतर खेले। उनमें किसी भी परिस्थिति में शानदार पारी खेलने की काबिलियत है। बदोनी को जब भी मौका मिला है, उन्होंने शानदार पारी खेली और वह हर परिस्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहता है।
दिल्ली के खिलाफ छक्का लगाकर दिलाई जीत
बदोनी ने दिल्ली के खिलाफ 3 गेदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। जब बदोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, तब लखनऊ को जीत के लिए 5 गेंदों पर 5 रन जीत के लिए चाहिए थे। पहली गेंद पर दिल्ली के अनुभवी गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने रन नहीं बनने दिए। इस वजह मैच रोमांचक मोड़ पर चला गया। ऐसा लग रहा था पलड़ा किसी भी तरफ झुक सकता है, पर बदोनी ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर लखनऊ को जीत दिलाई।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/04/08/kamo_1649393655.gif)
चेन्नई के खिलाफ भी निभाई थी फिनिशर की भूमिका
इससे पहले बदोनी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी फिनिशर की भूमिका में नजर आए थे। वे 9 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे थे और अपनी पारी में 2 छक्के भी लगाए। इस मैच में भी टीम को आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी। बदोनी ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया था। बदोनी ने अब तक 4 मैच में 51 की औसत 102 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 156.92 रहा है।
दिल्ली से रणजी में नहीं मिला था मौका
बदोनी दिल्ली के रहने वाले हैं। वह पिछले तीन सालों से IPL फ्रेंचाइजियों का चक्कर लगा रहे थे और ट्रायल में शामिल हो रहे थे। उन्हें अब तक मौका नहीं मिला। इस बार IPLऑक्शन में लखनऊ जायंट्स ने उन्हें 20 लाख में खरीदा और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने उन्हें मौका दिया। बदोनी को IPLऑक्शन से पहले रणजी के पहले सीजन में दिल्ली की टीम में शामिल नहीं किया गया था। IPLमें मिले मौके का बदोनी ने फायदा उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.