बेटे से मिलकर इमोशनल हुए धवन: 2 साल बाद बेटे जोरावर से मिले शिखर, पिछले साल पत्नी आयशा से हुआ था तालाक
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![बेटे से मिलकर इमोशनल हुए धवन: 2 साल बाद बेटे जोरावर से मिले शिखर, पिछले साल पत्नी आयशा से हुआ था तालाक बेटे से मिलकर इमोशनल हुए धवन: 2 साल बाद बेटे जोरावर से मिले शिखर, पिछले साल पत्नी आयशा से हुआ था तालाक](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/20/_1645348765.gif)
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2 साल बाद अपने बेटे जोरावर से मिले। धवन ने बेटे के साथ मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि दो साल बाद अपने बेटे से मिला। उसके साथ खेलना, उसे गले लगाना, बातें करना, बहुत इमोशनल पल है। ये पल हमेशा याद रहेगा। बता दें कि धवन के तलाक के बाद जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही थे।
2 साल से ऑस्ट्रेलिया में थे जोरावर
2020 से ही कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में कई प्रतिबंध लगे हुए हैं। वहां का प्रोटोकॉल भी काफी सख्त है। इस कारण शिखर अपने बेटे से नहीं मिल पाए थे। जोरावर अपनी बहन आलिया के साथ पिता से मिलने पहुंचे। धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे। गब्बर को IPLके मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। अगले महीने से वह आईपीएल लीग में बिजी हो जाएंगे। ऐसे में वह अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं।
![धवन बेटे जोरावर के साथ खेलते हुए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/20/dhawan_1645349506.jpg)
धवन बेटे जोरावर के साथ खेलते हुए।
पिछले साल पत्नी से हो गया था तलाक
धवन का पिछले साल अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ तलाक हो गया था। आयशा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि, धवन की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट आज तक नहीं आया है। वहीं धवन के करीबियों का कहना था कि शिखर तलाक नहीं चाहते थे, वह अपनी शादी बचाने के प्रयास में ही लगे हुए थे, इसलिए ही उन्होंने तलाक को लेकर कुछ नहीं बोला। आयश की पहली शादी से दो लड़कियां थी। धवन ने उन्हें अपना नाम दिया। वहीं, आयशा और धवन का एक बेटा जोरावर है। दोनों ने 2012 में शादी की थी।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.