Updated News Around the World

मिल्खा सिंह की प्रेम कहानी: पहली मुलाकात में पंजाब की वॉलीबॉल खिलाड़ी निर्मल कौर से प्यार करने लगे थे ; उनके हाथ पर मिल्खा सिंह ने लिख दिया अपने होटल का नंबर

  • Hindi News
  • Sports
  • Milkha Singh Love Story | Milkha Singh And Nirmal Kaur Love Story; All You Need To Know About

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
 मिल्खा सिंह ने 1962 में पंजाब की निर्मल कौर से शादी की थी। - Dainik Bhaskar

 मिल्खा सिंह ने 1962 में पंजाब की निर्मल कौर से शादी की थी।

मिल्खा सिंह ने 1962 में पंजाब की निर्मल कौर से शादी की थी। निर्मल कौर वॉलीबॉल की प्लेयर थीं। मिल्खा ने उनसे प्रेम विवाह किया था। हालांकि उनके विवाह को लेकर दोनों के परिवार खुश नहीं थे। लेकिन दोनों की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। निर्मल कौर का भी परिवार बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आ गए थे। उनका जन्म पाकिस्तान के शेखपुरा में 8 अक्टूबर 1938 को हुआ था।

कोलंबों में पार्टी के दौरान मिल्खा सिंह की निर्मल कौर से हुई थी पहली मुलाकात
मिल्खा सिंह की निर्मल कौर से पहली मुलाकात श्रीलंका के कोलंबों में एक पार्टी के दौरान हुई थी। वे दोनों एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे। मिल्खा सिंह एथलेटिक्स टीम के हिस्सा थे। जबकि निर्मल पंजाब वॉलीबॉल टीम की कप्तान थी। भारतीय बिजनेस मैन ने भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में एक पार्टी का आयोजन किया था। इसी पार्टी में मिल्खा सिंह पहली निर्मल कौर से मिले थे। उन्होंने पार्टी से निकलने के बाद अपने होटल का नंबर निर्मल कौर के हाथ पर लिख दिया था। दोनों में बातचीत का सिल-सिला तभी से शुरू हुआ था।

10 PHOTOS में मिल्खा की यादें:मिल्खा सिंह ने पाकिस्तान में अब्दुल खलीक को हराकर पाया था ‘फ्लाइंग सिख’ का खिताब, 6000 दर्शक दंग रह गए थे

नेशनल स्टेडियम में मुलाकात के बाद मिल्खा सिंह की प्रेम कहानी आगे बढ़ी
मिल्खा सिंह की निर्मल कौर से प्रेम कहानी 1960 में नेशनल स्टेडिमय में मुलाकात के बाद ही बढ़ सकी। हालांकि उससे पहले वह निर्मल से कोलंबो के बाद 1958 में हो चुकी थी। लेकिन वह प्रेम का इजहार नहीं कर पाए थे। मिल्खा सिंह ने एक इंटव्यू में कहा था कि उस जमाने में एक महिला से बात करना किसी शख्स के लिए भगवान से बात करने के समान था। लोग महिलाओं को दूर से देखकर देखकर ही खुश हो जाते थे।

मिल्खा सिंह के निधन से 24 मिनट पहले की फोटो:डॉक्टर बोले- ऐसी हालत में कोई युवा 1 घंटा नहीं जी सकता, फ्लाइंग सिख 10 से 12 घंटे जिंदगी की जंग लड़ते रहे

चंडीगढ़ में दोनों की नियुक्ति के बाद प्यार आगे बढ़ा और शादी करने का फैसला किया
1960 में दोनों का रिश्ता तब और मजबूत हो गया जब चंडीगढ़ में खेल प्रशासन ने मिल्खा को स्पोर्ट्स का डिप्टी डायरेक्टर बना दिया और निर्मल वूमेन स्पोर्ट्स की डायरेक्टर बनी। उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। उसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। हालांकि परिवार वाले इसके खिलाफ थे।

बेटा गोल्फर और बेटी डॉक्टर है
मिल्खा और निर्मल की दो संतानें हैं। बेटा जीव मिल्खा सिंह नामी गोल्फर हैं। जबकि बेटी डॉक्टर हैं। निर्मल कौर ने पॉलिटिक्ल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.