Updated News Around the World

मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया: BCCI और CSK को कहा धन्यवाद; इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में जड़े थे टेस्ट शतक

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुरली विजय ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू - Dainik Bhaskar

मुरली विजय ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए BCCI, IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स और तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन को धन्यवाद दिया। विजय ने तमिलनाडु से ही घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

उनके नाम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक हैं। साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका और विदेश में कई अहम टेस्ट पारियां खेली हैं।

यहां देखें मुरली विजय की ट्विटर पोस्ट…

भारत के लिए 61 टेस्ट खेले
विजय ने 2008 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। तब से उन्होंने 61 टेस्ट में भारत के लिए 38.28 की औसत से 3982 रन बनाए। इनमें 12 शतक और 15 अर्धशतक बनाए। उन्होंने 17 वनडे और 9 टी-20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वनडे में उन्होंने 339 और टी-20 में 169 रन बनाए।

उन्होंने 2018 में भारत के लिए आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट मैच खेला था। जुलाई 2015 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार वनडे और टी-20 खेला था। वह 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाली टीम का हिस्सा भी थे।

मुरली विजय ने भारत के लिए 2018 में आखिरी टेस्ट खेला।

मुरली विजय ने भारत के लिए 2018 में आखिरी टेस्ट खेला।

विजय की 5 यादगार टेस्ट पारियां
मुरली विजय 2011 से 2015 के दौरान भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा थे। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में 144 और इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर 145 रन की पारियां अहम थीं। उन्होंने लॉर्ड्स में 95, एडिलेड में 99 और साउथ अफ्रीका के किंग्समेड मैदान पर 97 रन की पारी भी खेली। इन पारियों ने उन्हें लंबे समय तक भारतीय टेस्ट में बनाए रखा।

चेन्नई के लिए 2 IPL शतक जड़े
मुरली विजय 2008 से IPL खेल रहे हैं। वह पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े। उन्होंने 2010 और 2011 के सीजन में CSK के लिए 2 शतक भी जड़े। दोनों ही सीजन में चेन्नई चैंपियन बनी थी। ओवरऑल 106 IPL मैचों में उन्होंने 121.87 के स्ट्राइक रेट से 2619 रन बनाए हैं। इनमें 2 शतक और 13 अर्धशतक आए। फिलहाल वह किसी भी IPL टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मुरली विजय ने अपना पहला और आखिरी IPL मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेला।

मुरली विजय ने अपना पहला और आखिरी IPL मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेला।

संन्यास के बाद क्या करेंगे?
विजय ने कहा कि वे क्रिकेट के बिजनेस और दुनियाभर में लीग क्रिकेट खेलने पर फोकस करेंगे। ऐसे में मुमकिन है कि विजय लेजेंड्स लीग क्रिकेट, इंटरनेशनल लीग क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। साथ ही वह किसी IPL टीम में मेंटर और बैटिंग कोच के रूप में भी जुड़ सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.