Updated News Around the World

मैदान में बवंडर मचाने वाले ईशान किशन का VIDEO: 7 साल में अबू धाबी में मुंबई इतने रन नहीं बना पाई थी, जितने ईशान ने आखिरी मैच में बनवा दिए

9 मिनट पहले

IPL 2021 का सबसे बड़ा स्कोर शुक्रवार को बना, वजह थे ईशान किशन। अबू धाबी के मैदान पर आज तक किसी IPL टीम का सबसे बड़ा स्‍कोर बना, वजह थे ईशान किशन। अबू धाबी के जायद स्टेडियम का दूसरा सबसे स्कोर MI ने बना दिया, और वजह थे ईशान किशन। हालांकि इस मैदान पर बने सबसे अधिक स्कोर 247 रन से उनकी टीम 12 रन पीछे रह गई। ये स्कोर लोकल टीम ने 17 जून 2021 को एक मैच में बनाया था।

बहरहाल, इस स्टेडियम में मुंबई ने साल 2014 से खेलना शुरू कर दिया था। अब तक कुल 12 मैच खेल चुकी है, लेकिन कभी 235 रन बना सकी थी। ये स्कोर बना शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ। क्योंकि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए ईशान किशन ने मैदान में बवंडर मचा दिया था।

सिर्फ 16 गेंद में 50 रन पूरे करने वाले ईशान ने महज 32 गेंद में 84 रन की पारी खेलकर वो नींव रखी जिस पर मुंबई ने इस आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

हालांकि ये तूफानी पारी मुंबई को मुंबई की डूबती नाव को किनारे नहीं लगा पाई। क्योंकि मुंबई को ये मैच कुल 171 रन से जीतना था, अगर वो प्ले ऑफ में जाना चाहती थी। लेकिन ये मैच सिर्फ 42 रन से ही जीत पाई।

इस नामुमकिन कोशिश को असल बनाने के चक्कर में ईशान ने 32 गेंदों की पारी में 11 चौके 4 छक्के लगा डाले और 262.50 के स्ट्राइक रेट से 84 रन बना डाले। ये उनके करियर की दूसरी सबसे तेज पारी थी।

इससे पहले ईशान किशान ने कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ 21 गेंद में 295.23 के स्ट्राइक रेट से 62 बनाए थे। 9 मई 2018 को खेली गई इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.