रणवीर सिंह का रंग कपिल देव पर चढ़ा: फील्ड पर रंगीन कपड़ों में नजर आए भारत के पूर्व कप्तान, बायोपिक ’83’ में रणवीर करेंगे कपिल का रोल
- Hindi News
- Sports
- Kapil Dev CRED Advertisement|1983 World Cup Winning Captain Video Viral On Social Media
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का एक ऐड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कपिल देव उसमें रणवीर सिंह के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होनें रणवीर सिंह की तरह रंग-बिरंगे कपड़े भी पहने हैं और पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं।
CRED कंपनी ने यह ऐड दशहरे के दिन जारी किया है, जिसमें वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव नजर आ रहे हैं। ऐड में कपिल रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ फील्डिंग और बॉलिंग करते दिख रहे हैं। फैंस को कपिल का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। इस पर यूजर्स के बहुत सारे कमेंट्स भी आना शुरु हो गए हैं।
रणवीर सिंह कर रहे क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक
क्रिकेटर कपिल देव के बायोपिक ’83’ में रणवीर सिंह उनकी भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर के अलावा, फिल्म में दीपिका, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, जीवा, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, निशांत दहिया, साहिल खट्टर और अमृता पुरी भी हैं। यह फिल्म 2020 में ही रिलीज होने वाली थी, पर कोविड -19 महामारी के कारण फिल्म को क्रिसमस 2021 तक आगे बढ़ा दिया गया था। फिल्म के रिलीज होने का इंतजार अभी भी जारी है। कपिल के फैंस उनके जीवन और यात्रा पर आधारित फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कपिल का यह अंदाज फैंस कर रहे बेहद पसंद
कपिल का यह नया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स के इस पर कमेंट्स भी आना शुरु हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा क्रेड इतने बड़े सेलेब्रिटीज़ को ये ऐड करने के लिए कैसे मना लेता है। वहीं एक ने लिखा क्या एक्टिंग की है पाजी ने, तो दूसरे ने लिखा ‘वी लव यु पाजी।’
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.