रेप के आरोपी गुणतिलका को जमानत: टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पकड़े गए थे
सिडनी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुणतिलका ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए एक ही मैच खेला है। नामीबिया के खिलाफ खेले इस मुकाबले में यह बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान रेप केस में पकड़े गए श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका को जमानत मिल गई है। लेकिन, उन्हें कुछ शर्तें माननी होंगी।
मजिस्ट्रेट जेनेट वहलक्विस्ट की अदालत ने उन्हें करीब 1 करोड़ 20 रुपए की जमानत पर रिहा किया है। अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए कहा- ‘गुणतिलका को श्रीलंकाई बोर्ड और सरकार का समर्थन प्राप्त है। उनकी जमानत के लिए करीब 1 करोड़ 20 लाख की राशि की पेशकश की गई थी। लेकिन, उन्हें कुछ शर्तें माननी हाेंगी।’
31 साल के क्रिकेटर गुणतिलका पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं और मामले की जांच चल रही है। जब तक जांच चलेगी, वे ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ सकेंगे।
यह हैं अदालत की शर्तें…
- हर रोज पुलिस थाने में हाजिरी देनी होगी।
- रात 9 से सुबह 5 बजे तक निगरानी में रहेंगे।
- शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं करेंगे।
- सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।
(दनुष्का सिडनी की पीड़ित महिला से 2 नवंबर को डेटिंग ऐप के जरिए ही मिले थे। दोनों खाना खाने और ड्रिंक करने के बाद महिला के घर चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि वहीं क्रिकेटर ने उनके साथ अपराध किए।)
11 दिनों से पुलिस हिरासत में थे गुणतिलक
गुणतिलका 6 नवंबर से पुलिस हिरासत में थे। उन्हें सिडनी पुलिस ने 5 नवंबर को इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच सुपर-12 का मैच के बाद टीम होटल से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन पर 4 धाराओं में केस दर्ज किए हैं। 6 नवंबर को उन्हें ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन, कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी थी।
क्रिकेट से बैन हैं दनुष्का
गुणतिलका को क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि नेशनल क्रिकेट टीम में अब उनके सिलेक्शन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.