Updated News Around the World

लगातार 3 चौके खाकर खिसियाए बॉलर के कहर का VIDEO: सूर्यकुमार को लगी 141.7 की रफ्तार से गेंद, विरोधी टीम भी सकपका कर फिजियो बुलाने लगी

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Suryakumar Hit The Ball At A Speed Of 141.7, The Opposing Team Also Started Calling The Physio After Shaking

4 मिनट पहले

सूर्यकुमार यादव ने IPL के 14वें मैच में घातक बल्लेबाजी की। सिर्फ 35 गेंद पर उन्होंने 81 रन बना लिए थे। उन्होंने 33वें, 34वें और 35वें गेंद पर लगातार 3 चौके जड़े थे। लेकिन 36वीं गेंद उनके बैट से टकराती हुई उनके हेलमेट के कनपटी वाले हिस्से पर जाकर लगी। गेंद की रफ्तार 141.7 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

गेंद फेंकने वाला बॉलर फिलहाल इस आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले और कश्मीर एक्सप्रेस नाम से मशहूर उमरान मलिक थे। सूर्यकुमार यादव ने जब उमरान की तीन लगातार गेंदों पर चौके जड़े तो इस फास्ट बॉलर का पारा चढ़ गया। अगली गेंद उसने लगभग छाती की ऊंचाई पर 141.7 की रफ्तार से फेंकी।

लेकिन किसी सूरत में मुंबई के लिए प्ले ऑफ में जगह बनाने की कोशिश में लगे सूर्यकुमार ने इस घातक गेंद पर भी बल्ला चलाया। गेंद बल्ले से टकराई और उनके कान के ठीक नीचे जा टकराई। गेंद लगते ही वो बेसुधगी के अंदाज में तिलमिलाते नजर आए।

पीछे से विरोधी टीम के विकेट कीपर ऋद्ध‌िमान साहा भागते-भागते आए। सूर्यकुमार की हालत देखते ही वो तुरंत स्टैंड की ओर तेजी से इशारा कर के तुरंत सूर्यकुमार के लिए फिजियो और मेडिकल सुविधा की मांग करने लगे।

फिजियो मैदान पर पहुंचे। तब तक सूर्यकुमार होश संभाल बैठे थे। फिजियो के साथ मुंबई इंडियन्स के कुछ खिलाड़ी भी भागते आए। शायद कोई भी आम मैच होता तो सूर्यकुमार लौट जाते। लेकिन बात आर या पार की थी।

सूर्यकुमार यादव के बल्ले को पहली बार इस तरह से गरजते देखा जा रहा था। ओवर भी 19वां था। सिर्फ 8 गेंदें खेलने को और बचीं थी। मुंबई का स्कोर 229 रन था। अगर मुंबई को प्ले ऑफ की दौड़ बने रहना था तो सनराइजर्स हैदराबाद को 171 रन से मात देनी थी।

मुंबई की पूरी टीम मैच के पहले मिनट से उसी अंदाज में खेल रही थी। इसलिए सूर्यकुमार यादव ने फैसला किया वो स्टैंड में लौटकर नहीं जाएंगे। दअरसल, 8 विकेट भी गिर चुके थे। वो वापस जाते तो कोई बैटिंग करने वाला भी न बचता और मुंबई कहीं से भी 1 रन कम करने में मूड में नहीं थी।

सूर्यकुमार यादव ने खेलना तो शुरू किया लेकिन उमरान को ये कतई न भाया। उन्होंने अगली गेंद 152.95 किमी प्रति घंटा की फेंकी। ये इस आईपीएल की अब तक सबसे तेज रफ्तार से फेंकी गई गेंद थी। सूर्यकुमार ने किसी तरह इसे रोककर एक रन लिया। ताकि स्ट्राइक अपने पास रखे रहें।

अगला ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। सूर्यकुमार से नहीं लगी। वो अपनी जगह पर बैठ गए। शायद उन्हें दर्द हो रहा था। दूसरी गेंद पर उन्होंने फिर कोशिश। फिर नहीं लगा। तीसरी गेंद पर किसी तरह एक शॉट लगाया। लेकिन पहले की तरह नहीं। गेंद सीधे फील्डर के हाथ में गई और सूर्यकुमार यादव की पारी खत्म हो गई।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.