Updated News Around the World

विमेंस प्रीमियर लीग की मस्कट शेरनी, नाम- शक्ति: BCCI सचिव जय शाह ने किया लॉन्च, 4 मार्च को WIPLका पहला मैच

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग का मस्कट शेरनी है। इसको शाक्ति नाम दिया गया है। गुरुवार को BCCI सचिव जय ने इसे जारी किया। इसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पहली बार हो रहे WIPLके जोरदार ओपनिंग की भी तैयारी की गई है। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी प्रस्तुति देंगी। लाइव इवेंट में एक्ट्रेस बॉलीवुड के बेहतरीन गानों पर डांस करेंगी। महिला प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

23 दिन तक चलेगा WIPL
WIPL 23 दिन तक चलेगा। लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इन्हीं दो स्टेडियम में पूरी लीग खेली जाएगी। 5 टीमें 23 दिन में 22 मुकाबले खेलेंगी। इनमें 20 लीग, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं।

स्मृति सबसे महंगी बिकीं
WIPL के हुए ऑक्शन में भारत की उप कप्तान और टॉप ऑर्डर बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली सीवर ब्रंट सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दोनों को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया।
इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल 87 खिलाड़ी खरीदी गईं। इनमें 30 विदेशी और 57 भारतीय शामिल हैं। पांच टीमों ने ऑक्शन में 59 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए। कुल 20 खिलाड़ी करोड़पति बनीं, इनमें 10 विदेशी और 10 भारतीय रहीं।

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें।

बुमराह सर्जरी के लिए जाएंगे न्यूजीलैंड

पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जोफ्रा आर्चर की सर्जरी करने वाली डॉक्टर के संपर्क में है। जल्द ही बुमराह सर्जरी कराने के लिए ऑकलैंड जा सकते हैं। वहां पर सर्जन रोवन शाउटन बुमराह की पीठ का ऑपरेशन करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पहली विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान

विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने मंगलवार को फिक्सर जारी किया। 23 दिन तक चलने वाली लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ होगी। जबकि फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इन्हीं दो स्टेडियम में पूरी लीग खेली जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.