Updated News Around the World

शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न: चेस ग्रेंडमास्टर आर प्रागनानंद समेत 25 प्लेयर्स को मिला अर्जुन अवॉर्ड

  • Hindi News
  • Sports
  • Droupadi Murmu National Sports Awards 2022 Winners List R Praggnanandhaa Sharath Kamal

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शरत कमल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 4 मेडल जीते थे। - Dainik Bhaskar

शरत कमल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 4 मेडल जीते थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न दिया गया। वहीं, चेस ग्रेंडमास्टर आर प्रागनानंद समेत 25 दूसरे स्पोर्ट्स प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों के अलावा 4 कोच को इस साल का द्रोणाचार्य अवॉर्ड और 4 ही खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया।

कॉमनवेल्थ में जीते थे 3 गोल्ड
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले 40 साल के टीटी प्लेयर शरत कमल ने अगस्त 2022 के दौरान बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 मेडल जीते थे। इनमें 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल शामिल हैं। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 गोल्ड समेत 61 मेडल के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर फिनिश किया था।

टेबल टेनिस प्लेयर शरथ कमल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था।

टेबल टेनिस प्लेयर शरथ कमल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था।

नीचे की लिस्ट में देखें अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम…

अर्जुन पुरस्‍कार

  1. सीमा पुनिया (एथलेटिक्‍स)
  2. एल्‍धोस पॉल (एथलेटिक्‍स)
  3. अविनाश मुकुंद सबले (एथलेटिक्‍स)
  4. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
  5. प्रणय एचएस (बैडमिंटन)
  6. अमित (बॉक्‍सिंग)
  7. निखत जरीन (बॉक्‍सिंग)
  8. भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
  9. आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)
  10. दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
  11. सुशीला देवी (जूडो)
  12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
  13. नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)
  14. सागर कैलास ओवलकर (मल्‍लखंभ)
  15. एलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी)
  16. ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी)
  17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
  18. विकास ठाकुर (भारोत्‍तोलन)
  19. अंशु (कुश्‍ती)
  20. सरिता (कुश्‍ती)
  21. परवीन (वूशु)
  22. मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)
  23. तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन)
  24. स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन)
  25. जेरलिन अनिका जे (डैफ बैडमिंटन)
बॉक्सर निखत जरीन ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

बॉक्सर निखत जरीन ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

साल 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार

  1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
  2. मोहम्मद अली क़मर (बॉक्‍सिंग)
  3. सूमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
  4. सुजीत मान (कुश्‍ती)
कोच सुजीत मान रेसलर बजरंग पुनिया को भी कोचिंग दे चुके हैं।

कोच सुजीत मान रेसलर बजरंग पुनिया को भी कोचिंग दे चुके हैं।

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार-

  1. अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स)
  2. धर्मवीर सिंह (हॉकी)
  3. बी.सी सुरेश (कबड्डी)
  4. नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.