Updated News Around the World

शुभमन गिल ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड: तेंदुलकर, ईशान और फखर जमान को पीछे छोड़ा; रोहित बने भारत में सिक्सर किंग

स्पोर्ट्स डेस्कएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया। टीम इंडिया की इस जीत में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के दोहरे शतक की अहम भूमिका रही। गिल ने सिर्फ 149 गेंदों पर 208 रन बनाए। दूसरा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना पाया। गिल ने इस पारी के दौरान तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनके अलावा भारतीय के कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए इन सभी रिकॉर्ड्स को विस्तार से जान लेते हैं…

पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड- दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। ओवरऑल 8 बल्लेबाजों ने मिलकर 10 डबल सेंचुरी जमाई है। इनमें गिल यह कारनामा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल, 132 दिन की उम्र में दोहरा शतक जमाया है। अगले ग्राफिक्स में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जमाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज देखिए।

सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय, 19 पारियों बाद दुनिया में सबसे ज्यादा रन
गिल ने इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। गिल ने 19 वनडे की 19 पारियों में यह कारनामा किया है। पिछला भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली और शिखर धवन के नाम था। इन दोनों ने 24-24 पारियों में 1 हजार रन बनाए थे। अगले ग्राफिक्स में देखिए कि वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज कौन हैं।

दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड- 19 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन
गिल ने 19 वनडे पारियों के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब उनके नाम 1102 रन है। उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमान का रिकॉर्ड तोड़ा है। जमान ने 19 पारियों के बाद 1089 रन बनाए थे।

तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड- न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी
गिल ने तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का बनाया है। उन्होंने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगली तस्वीर में देखिए कि कीवी टीम के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-3 बल्लेबाज कौन-कौन हैं।

गिल ने अकेले 59.77% रन बनाए, कपिल और रोहित ही इनसे आगे
गिल ने भारत की पारी के 59.77% रन अकेले बनाए। यह एक वनडे मैच में किसी एक भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा कंट्रीब्यूशन है। कपिल देव (65.78%) पहले और रोहित शर्मा (65.34%) दूसरे स्थान पर हैं। कपिल ने 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रन की पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था।

रोहित के नाम भारत में सबसे ज्यादा छक्के
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम भारत में 125 छक्के हो गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने भारत में 123 छक्के जमाए थे। 71 छक्कों के साथ युवराज सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.