सुनील कुमार ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचा: डेकाथलॉन में गोल्ड जितने वाले पहले भारतीय; टीम इंडिया मेडल टैली में तीसरे नंबर पर
- Hindi News
- Sports
- Sian U20 Athletics 2023 Medals Tally; Sunil Kumar Wins Decathlon Gold
स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुनील कुमार 7003 पॉइंट्स के साथ डेकाथलॉन इवेंट में पहले नंबर पर रहें।
भारत के सुनील कुमार ने दक्षिण कोरिया के येचियोन में खेले जा रहे एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंगलवार को मेंस डेकाथलॉन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ सुनील ने इतिहास रच दिया, वह एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के डेकाथलॉन में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। चैंपियनशिप के तीसरे दिन सुनील 7003 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर रहें।
बता दें, चैंपियनशिप के इतिहास में डेकाथलॉन इवेंट में भारत का यह दूसरा ही मेडल है इससे पहले साल 2016 में भारत के लिए पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने मेडल जीता था। कृष्ण कुमार 2016 में 6551 पॉइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
मेडल टैली में भारत तीसरे नंबर पर
चैंपियनशिप के इस सीजन का आज तीसरा दिन था। सुनील के इस गोल्ड के बाद मेडल टैली में भारत के कुल 14 मेडल हो गए हैं। भारतीय टीम के हिस्से में 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारतीय टीम टेबल में तीसरे नंबर पर है।
जापान कुल 17 पदक के साथ पहले और चीन 14 पदक के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत और चीन के बराबर 14-14 मेडल हैं, लेकिन चीन के आठ गोल्ड होने के नाते वो दूसरे नंबर पर है।
विमेंस लॉन्ग जंप में पूजा ने सिल्वर जीता
वहीं तीसरे दिन पूजा ने विमेंस लॉन्ग जंप में 1.82 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि बुशरा खान ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में भारत ने 45.36 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
चैंपियन का यह 20वां एडिशन है, इसकी शुरुआत 1986 से हुई थी। इस साल चैंपियनशिप में भारत के 45 खिलाड़ी हिस्सा इस रहें हैं।
डेकाथलॉन क्या है?
डेकाथलॉन एक इवेंट है, जिसमें ट्रैक और फील्ड दोनों इवेंट शामिल होते हैं। डेकाथलॉन में केवल पुरुष हिस्सा लेते हैं। डेकाथलॉन में एथलेटिक्स के कुल 10 इवेंट्स शामिल होते है। जो पांच-पांच की संख्या में दो दिन में आयोजित किए जाते हैं।
इसमें पहले दिन 100 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, हाई जंप और 400 मीटर का इवेंट, जबकि दूसरे दिन 110 मीटर हर्डल्स, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, भाला फेंक और 1500 मीटर का इवेंट आयोजित होता है। बता दें विमेंस के लिए हेप्टाथलॉन होता है। जिसमें सात इवेंट शामिल होते हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.