Updated News Around the World

स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट के सिक्सर किंग: ब्रैंडन मैकुलम की बराबरी की; जानें वनडे और T20I में किनके नाम सबसे ज्यादा छक्के

मुल्तान5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट की दूसरी पारी में छक्का लगाते ही इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स के 88 टेस्मैट चों में 107 छक्के हो गए हैं। उन्हीं की टीम के कोच मैक्कुलम ने भी टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए थे।

दोनों पारियों में जड़ा 1-1 सिक्स
31 साल के बेन स्टोक्स ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट की दूसरी पारी में 41 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसी छक्के से वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बैटर्स में टॉप पर पहुंचे। उन्होंने पहली पारी में 30 रन बनाए थे। इस पारी में भी उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया था।

अब देखें टेस्ट क्रिकेट में सबसे छक्के जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर्स…

तीसरे टेस्ट में तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड की दोनों पारियां हो चुकी हैं। दोनों ही पारियों में स्टोक्स ने एक-एक छक्का लगाया। मैच में पाकिस्तान की बैटिंग जारी है। उन्हें 2 दिन में जीत के लिए 157 रन की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए।

इस मैच में अब इंग्लैंड बैटिंग नहीं करेगा। ऐसे में स्टोक्स 17 दिसंबर से कराची में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के दौरान ही मैक्कुलम से आगे निकल पाएंगे। पहला टेस्ट जीतकर इंग्लैंड 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं।

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

भारत के लिए सहवाग टॉप पर
टीम इंडिया की बात करें तो पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके नाम 104 टेस्ट में 91 छक्के हैं। वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। वनडे के 235 मैचों में रोहित ने 256 और टी-20 के 148 मैचों में उन्होंने 182 छक्के लगाए हैं।

वनडे में अफरीदी की बादशाहत
वनडे क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं। उनके नाम 398 मैचों में 351 छक्के हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 331 और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के लगाए हैं। भारत के रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। रोहित ने 256 और धोनी ने 229 छक्के जड़े हैं।

टी-20 में भी रोहित का राज
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। रोहित ने 148 मैचों में 182 छक्के लगाए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के गप्टिल ने 173 और ऑस्ट्रेलिया के ऐरन फिंच ने 125 छक्के जड़े हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 124 छक्कों के साथ चौथे और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑइन मॉर्गन 120 छक्कों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

इंटरनेशनल में गेल हैं किंग
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। 483 इंटरनेशनल मैचों में गेल ने 553 छक्के लगाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी का नाम हैं। रोहित ने 502 और अफरीदी ने 476 छक्के जड़े हैं। न्यूजीलैंड के मैक्कुलम और गप्टिल इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। मैक्कुलम ने 398 और गप्टिल ने 383 छक्के जड़े हैं।

इसमें टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों शामिल हैं।

इसमें टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.