6 मिनट पहले
पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार के लिए वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला अच्छा नहीं रहा। वह एक ही गेंद पर दो बार चोटिल होते-होते बचे। पहली बार तो किसी तरह गिरते हुए उन्होंने अपनी जान बचाई। इसका पूरा वीडियो हमने लगाया हुआ है।
दोबारा में गेंद उनको लग गई। लेकिन वो सतर्क थे कि जब गेंद लगी तब वो खुद को गेंद की लाइन से हटा रहे थे। जब लगी तो सिर्फ छूते हुए निकल गई।
दोनों बार बचने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अलीम की ओर आए और उन्होंने दोनों टीमों ने उनसे सॉरी कहा। क्योंकि सिर्फ एक टीम नहीं दोनों ही टीमों ने उन्हें गेंद मारी थी।
पोलार्ड का करारा शॉट सिर के बगल से निकला
ये दो टीमें थीं वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका। आइए इस मैच के 20वें ओवर में लिए चलते हैं, जिसमें ये घटना घटी। वेस्टइंडीज पहले बैटिंग कर रही थी।
क्रीज पर क्रीज पर थे। 19 गेंद पर 26 रन बना चुके थे। पूरे मूड में थे। 2 चौके और 1 छक्का मार चुके थे। 20वें ओवर की दूसरी गेंद लेकर अफ्रीकी गेंदबाज प्रिटोरियस आए।
पोलार्ड ने गेंद को अपने अंदाज में खींचकर मारा। गेंद एकदम गोली की तरह सांय से अंपायर अलीम डार के सिर के बगल से निकली। उन्होंने किसी तरह खुद को गिरते हुए बचा लिया।
अफ्रीकी खिलाड़ी ने खींचकर मार दिया
लॉन्ग ऑन के आसपास फील्डिंग कर रहे अफ्रीकी खिलाड़ी रासी वैन डार दुसां ने कैच पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गेंद इतनी तेज थी उनके हाथ से लगकर ऊपर चली गई।
फिर भागते हुए दुसां ने गेंद को पकड़ लिया। लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है या नहीं। इसलिए उन्होंने गेंद पकड़कर तेजी से बॉलिंग एंड पर थ्रो किया।
ये थ्रो जाकर सीधे लगा पहले से गिरे हुए अंपायर अलीम डार को। अलीम पहले से ही अभी उस डर से उबर नहीं पाए थे कि अगर पोलार्ड का शॉट उनके सिर में लगता तो क्या होता कि उससे पहले दोबारा उन्हें गेंद लग चुकी थी।
बच गए अलीम डार, बाद में खिलाड़ियों ने कहा सॉरी
अच्छी बात ये है दोबारा जब गेंद लगी तब भी वो खुद को बचाने के लिए धरती पर सोने के अंदाज में गेंद की लाइन से हट रहे थे। फिर भी गेंद उन्हें लगी।
इसके दोनों टीमों के खिलाड़ी आए और अंपायर से सॉरी कहा। हालांकि अलीम खुद ही इतने सतर्क रहते हैं कि वो तुरंत खड़े हो गए। वो हंस भी रहे थे। अलीम को मैदान में काफी सक्रिय रहने के लिए जाना जाता है। उनके कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें वो जरूरत पड़ने पर गेंद को पकड़ लेते हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.