Updated News Around the World

BCCI अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले गांगुली: आप हमेशा नहीं खेल सकते…हमेशा पद में नहीं रह सकते

कोलकाता/मुंबई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान आया है। 50 साल के गांगुली ने कोलकाता में कहा है कि आप हमेशा टीम के लिए नहीं खेल सकते हो और न ही हमेशा प्रशासन में रह सकते हो।

BCCI अध्यक्ष गांगुली ने कहा- ‘मैं 5 साल बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष था। मैं वर्षों से BCCI का अध्यक्ष हूं। इन सभी शर्तों के बाद आपको जाना होगा। एक प्रशासक के रूप में आपको टीम के लिए बहुत योगदान देना होता है और चीजों को बेहतर बनाना होता है। एक खिलाड़ी होने के नाते मैंने इसे समझा। मैंने एक प्रशासक के रूप में अपने समय का पूरा आनंद लिया। आप हमेशा टीम में नहीं खेल सकते और न ही प्रशासन में।’

यहां बता दें कि 3 दिन पहले गांगुली का बोर्ड प्रेसिडेंट पद से हटना तय हो गया था। वे इस पद में बने रहना चाहते थे। लेकिन 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई बोर्ड की मीटिंग में अलग-अलग राज्यों के बोर्ड से आए प्रतिनिधि इसके पक्ष में नहीं थे।

गांगुली को IPL चेयरमैन पद ऑफर किया गया था। लेकिन, पूर्व भारतीय कप्तान ने उसे यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वे BCCI अध्यक्ष से हटने के बाद वो उसकी किसी उपसमिति का अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं।

आज नाम वापस लेने की आखिरी तारीख
शुक्रवार को BCCI चुनाव में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। शाम तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। शनिवार को सही नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद 18 अक्टूबर को चुनाव होंगे।

BCCI की संभावित नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष:
रोजर बिन्नी (पहले सौरव गांगुली)
उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला (पहले भी यही थे)
सचिव: जय शाह (पहले भी यही थे)
संयुक्त सचिव: देवजीत सैकिया (जयेश जॉर्ज)
कोषाध्यक्ष: आशीष शेलार (अरुण सिंह धूमल)
IPL चेयरमैन: अरुण सिंह धूमल (राजीव शुक्ला)

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.