Updated News Around the World

FIH प्रो लीग 2022-23 में भारत ने किया उलटफेर: ओलिंपिक चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से हराया; कप्तान हरमनप्रीत ने किए दो गोल

  • Hindi News
  • Sports
  • FIH Pro League 2022 23; Indian Hockey Team Defeats Olympic Champions Belgium

स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
FIH प्रो लीग 2022-23 में सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया है। उनके नाम 11 मैचों में 15 गोल हैं। - Dainik Bhaskar

FIH प्रो लीग 2022-23 में सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया है। उनके नाम 11 मैचों में 15 गोल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को लंदन में खेले जा रहे FIH प्रो लीग 2022-23 में ओलिंपिक चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने FIH प्रो लीग में अपने यूरोपीय लेग में लगातार हार के बाद शाानदार वापसी की।

इससे पहले, भारतीय टीम को यूरोपीय लेग के शुरुआती मैच में 26 मई को बेल्जियम से 1-2 से हार मिली और फिर अगले दिन उसे ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद भारत FIH प्रो लीग 2022-23 पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गया।

बेल्जियम की ओर से एकमात्र गोल विलियम घिसलेन ने किया
भारत की ओर से विवेक सागर प्रसाद (पहले मिनट), हरमनप्रीत सिंह (20, 29वें मिनट), अमित रोहिदास ने (28वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह ने (60वें मिनट) में गोल किए। जबकि बेल्जियम की तरफ से विलियम घिसलेन ने 45वें मिनट में एकमात्र गोल किया। FIH प्रो लीग 2022-23 में अबतक खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया है। उनके नाम 11 मैचों में 15 गोल हैं।

पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे स्थान पर
भारत अब अंक तालिका में 22 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं, ग्रेट ब्रिटेन 25 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब अपना अगला मुकाबला 3 जून, यानी ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार शाम 5:10 बजे से शुरू होगा।

लीग का यह चौथा सीजन
FIH प्रो लीग का आयोजन इंटरनेशनल हॉकी करता है। यह 2019 में मेंस और वूमेंस संस्करण के साथ शुरू हुआ था। FIH प्रो लीग में दुनिया भर की नौ सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेती हैं। लीग का यह चौथा सीजन है। यह सीजन 28 अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ और पांच जुलाई 2023 तक चलेगा।

इस लीग के मुकाबलों का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला के अलावा ऑस्ट्रेलिया में न्यूकासल और होबार्ट, अर्जेन्टीना में मेंडोजा और सेंटियागो डेल, बेल्जियम में एंटवर्प, इंग्लैंड में लंदन, नीदरलैंड के आइंडहोवेन और एम्सटर्डम तथा न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.