IND VsPAK – क्रिकेट के रंग में रंगे भास्कराइट्स: आप तक खबरें पहुंचाने वाले भी जोश में, मैच से पहले ही फ्लोर पर सजा रोमांच का मंच
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस घड़ी के 7.30 का मुकाम तय करने का इंतजार है और फिर शुरू होगा महामुकाबला। भारत बनाम पाकिस्तान। दुबई की रेगिस्तानी धरती पर जीत का परचम लहराने के लिए टीम इंडिया तैयार है। पूरे देश में मैच से पहले ही जश्न जैसा माहौल है। लाल चौक से दिल्ली के लाल किले तक, मनाली से मदुरई तक। जाहिर है, हम भी देश के साथ हैं। आपके और हमारे प्यारे दैनिक भास्कर के फ्लोर पर भी चेहरे रंगे नजर आ रहे हैं। देश का तिरंगा चेहरों पर नजर आ रहा है। काम के साथ म्यूजिक और जश्न का माहौल? हमारी सहयोगी निकिता पाटीदार बता रही हैं न्यूजरूम का माहौल।
क्रिकेट के रंग में रंगे नजर आए भास्कराइट्स
मौका है भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का तो सभी एकदम तैयार हैं। जब निकिता ने न्यूजरूम का हल जाना तो किसी के चेहरे पर तिरंगा दिखा। तो कोई टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आया। मकसद सिर्फ एक- टीम इंडिया को चियर करना।
![टीम इंडिया की जर्सी में भास्कर स्पोर्टस् डेस्क](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/24/_1635073343.jpg)
टीम इंडिया की जर्सी में भास्कर स्पोर्टस् डेस्क
सभी मैच को लेकर उत्साहित नजर आए और भारत की जीत के लिए चियर करते नजर आए।
![युवाओं के चेहरे पर दिखा तिरंगा। हमारे वीडियो टीम का चेहरा प्राची।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/24/dsc0064_1635073231.jpg)
युवाओं के चेहरे पर दिखा तिरंगा। हमारे वीडियो टीम का चेहरा प्राची।
न्यूज रूम में मौजूद हैं गिटारिस्ट सृजन शर्मा
न्यूज रूम में उत्साह है और जहां उत्साह हो तो म्यूजिक तो बनता ही। मैच की कवरेज के दौरार हमारे ऑफिस में गिटारिस्ट सृजन शर्मा भी पहुंचे। जिन्होंने शानदार धुन बजाते हुए इंडिया को चियर करने में हमारा साथ दिया।
![गिटार के साथ सृजन शर्मा](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/24/screenshot-241_1635073139.png)
गिटार के साथ सृजन शर्मा
तो इसके हमारे न्यूज रूम के साथी शशांक पांडे फेस आर्टिस्ट बन गए। साथियों के चेहरों पर तिरंगा सजा दिया।
![साथियों के चेहरे पर तिरंगा पेंट करते शशांक](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/24/whatsapp-image-2021-10-24-at-40059-pm-1_1635073187.jpeg)
साथियों के चेहरे पर तिरंगा पेंट करते शशांक
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.