IPL में 4 करोड़ में बिके जोधपुर के रवि बिश्नोई: लखनऊ की टीम से खेलेंगे, 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था
जोधपुर9 घंटे पहलेलेखक: पूर्णिमा बोहरा
जोधपुर के क्रिकेटर रवि बिश्नोई IPL 2022 में नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी से खेलेंगे। रवि बिश्नोई के लिए लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। इससे पहले रवि बिश्नोई पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। रवि जीवन में कई बार असफल हुए।
बताते हैं कि दो मैचों के लिए राज्य स्तरीय अंडर-16 टीम में चुना गया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में रवि ने राज्य संघ की ओर से हुए 5 मैचों में 15 विकेट लिए। इसके बाद नेशनल बोर्ड की ओर से हुए टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए, शतक बनाया, फिर भी अंडर-19 टीम के लिए नहीं चुने गए। इसके बावजूद वे निराश नहीं हुए और लगातार प्रैक्टिस से खुद को इंप्रूव करते रहे।
मां व पिता से आशीर्वाद लेते रवि विश्नोई। रवि जीवन में कई बार असफल हुए। इसके बावजूद वे निराश नहीं हुए और लगातार प्रैक्टिस से खुद को इंप्रूव करते रहे।
लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें फरवरी 2018-19 में मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में चुना गया। उन्होंने पहला टी-20 मैच तमिलनाडु के खिलाफ खेला। इसके बाद जुलाई में रवि ने अपना पहला यूथ ODI मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में रवि बिश्नोई ने 3 विकेट झटके थे।
रवि ने लिस्ट-A क्रिकेट की शुरुआत सितम्बर 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर टीम के खिलाफ की। उन्हें अक्टूबर में इंडिया-A टीम में देवधर ट्रॉफी और फिर रणजी ट्रॉफी के लिए चुना गया। इसके बाद दिसम्बर 2019 में 2020 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ।
परिवार के साथ रवि विश्नोई। 2020 में रवि को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था। अब लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उनके लिए 4 करोड़ की बोली लगाई है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था
भारतीय अंडर-19 में चुने जाने के कुछ महीनों बाद आईपीएल 2020 की ऑक्शन हुई। रवि के लिए 20 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली 2 करोड़ तक पहुंच गई। वे किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हुए। अब रवि को 4 करोड़ की बोली लगाकर लखनऊ फ्रेंचाइजी ने खरीदा है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.