Updated News Around the World

IPL-16 में भी नजर आएंगे धोनी: बोले- निश्चित ही अगला सीजन खेलूंगा, CSK फैंस को चेन्नई में जाकर थैंक्स कहना जरूरी

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज फिनिशर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वे अभी IPL से संन्यास नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार शाम RR और CSK के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले को धोनी का आखिरी मुकाबला बताया जा रहा था। ऐसे में उनके फैंस के मन में भी यही सवाल था कि धोनी अगले सीजन में IPL में खेलते नजर आएंगे या नहीं। मुकाबले से पहले टॉस के दौरान ने धोनी ने खुद इस सवाल का जवाब दिया।

कॉमेंटेटर इयान बिशप के सवाल (आप अगले सीजन में पीली जर्सी में नजर आएंगे या नहीं) पर धोनी ने कहा- निश्चित तौर पर, इसके पीछे सिंपल रीजन है। चेन्नई में नहीं खेलना अनफेयर होगा। मैं मुंबई को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा। सीएसके के प्रशंसकों के लिए यह अच्छा नहीं होगा कि मैं चेपक (चेन्नई) में न खेलूं।

धोनी ने कहा- एक टीम के तौर पर हमें अगले साल कई शहरों में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसलिए अलग-अलग जगहों पर फैंस को थैंक्यू करने का भी अवसर मिलेगा, जहां हम मुकाबले खेलेंगे। अपनी बात करूं, तो मुझे बहुत प्यार मिला है। यह सभी के लिए धन्यवाद कहने जैसा होगा। 2023 मेरा आखिरी साल होगा या नहीं, यह तय करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि हम वास्तव में दो साल के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से मैं अगले साल मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।

प्ले-ऑफ में जगह नहीं बना सकी CSK
मौजूदा सीजन में CSK की टीम प्ले-ऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। उसने अब तक खेले 13 मुकाबलों में से 4 जीते हैं। जबकि 9 में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम शुक्रवार शाम RR के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है।

धोनी ने लीग में 4952 रन बनाए हैं
IPL में धोनी की परफॉर्मेंस की बात करें तो उन्होंने 135.52 के स्ट्राइक रेट से 4952 रन बनाए हैं। लीग में 24 अर्धशतक जमाए हैं। इसमें 345 चौके और 228 छक्के शामिल हैं।

CSK को जिताए 6 खिताब
एमएस धोनी आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टीम 5 बार उपविजेता भी रही है। यही नहीं, धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग का खिताब भी जीता था।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.