- Hindi News
- Sports
- Cricket
- IPL 2022: Sanju Samson Retained By Rajasthan Royals For Rs 14 Crore, KL Rahul May Leave Punjab Kings
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे। वहीं केएल राहुल पंजाब किंग्स को छोड़ सकते हैं। क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक इंफो के मुताबिक संजू सैमसन को फ्रेंचाइजी ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप में रखा है। संजू राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन बने रहने पर सहमत हो गए हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में अनुबंध किया है। दरअसल संजू सैमसन 2018 में 8 करोड़ रुपये में रॉयल्स में शामिल हुए। उन्हें IPL के 14वें सीजन में कप्तानी भी सौंपी गई थी। हालांकि, वह टीम को प्ले-ऑफ में नहीं ले जा सके। फिर भी उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 के स्ट्राइक-रेट से 484 रन बनाए।
संजू के अलावा राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को भी बनाए रख सकती है। इसके साथ जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स में से किसी एक को भी फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है।
केएल राहुल पंजाब किंग्स को छोड़ कर नई फ्रेंचाइजी लखनऊ टीम के कप्तान बन सकते हैं।
केएल राहुल छोड़ सकते हैं पंजाब किंग्स
केएल राहुल पंजाब किंग्स (PBKS) को छोड़ने के लिए तैयार हैं और नई फ्रेंचाइजी लखनऊ उन्हें टीम में शामिल कर सकती है। पंड्या बंधुओं – हार्दिक और क्रुणाल को नई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी द्वारा संपर्क किया जा सकता है, यदि वे मुंबई की ओर से रिटेन नहीं होते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। पिछले सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत, ओपनर पृथ्वी शॉ, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या को रिटेन किया गया है। श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया गया है।
माना जा रहा है कि खुद अय्यर ने फ्रेंचाइजी से कहा था कि वे रिटेन नहीं होना चाहते हैं। अय्यर ने 2020 सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। 2021 सीजन से पहले उन्हें चोट लग गई और फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया। अय्यर की वापसी के बाद भी पंत ही कप्तान बने रहे।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.