IPL 2022: धोनी को संजू सैमसन और पंत से कम पैसा मिलेगा, सैलरी के मामले में 5 खिलाड़ियों से पीछे रहे माही
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- IPL 2022 Retention Sanju Samson And Pant’s Salary Is More Than Dhoni, Mahi Left Behind 5 Players
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
![IPL 2022: धोनी को संजू सैमसन और पंत से कम पैसा मिलेगा, सैलरी के मामले में 5 खिलाड़ियों से पीछे रहे माही IPL 2022: धोनी को संजू सैमसन और पंत से कम पैसा मिलेगा, सैलरी के मामले में 5 खिलाड़ियों से पीछे रहे माही](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/01/_1638331377.gif)
IPL2022 के लिए 27 खिलाड़ियों के रिटेन की लिस्ट जारी कर दी गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान एमएस धोनी सहित 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। धोनी रिटेन किए जाने वाले चेन्नई के दूसरे खिलाड़ी हैं। इन्हें 12 करोड़ रुपए दी जाएगी जबकि रविंद्र जडेजा को सबसे अधिक 16 करोड़ रुपये दिया जाएगा। धोनी को पिछले सीजन की तुलना में कम राशि दी जा रही है। 2021 में उन्हें 15 करोड़ रुपये मिले थे। इस सीजन में रिटेन किए गए 27 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ियों से धोनी की सैलरी कम है।
संजू सैमसन को 14 करोड़ मिलेंगे
इसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी शामिल हैं। सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की ओर से 14 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन ऋषभ पंत को 16 करोड़, सनराइजर्स हैदाराबाद के कैप्टन केन विलियम्सन को 14 करोड़, मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को 16 करोड़ और RCB ने विराट कोहली को 15 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं केकेआर ने आंद्र रसेल और मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ में रिटेन किया है, जो धोनी के बराबर है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/01/4_1638331445.png)
अंतिम मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं
एमएस धोनी ने रिटेन्शन से पहले कहा था कि वे अपना अंतिम मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। IPL2022 के मुकाबले देश में ही होने हैं। IPL2020 में खराब प्रदर्शन के बाद धोनी के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन उन्होंने 2021 में टीम को चैंपियन बनाकर सभी विरोधियों के मुंह बंद कर दिए गए थे। टीम ने चौथी बार खिताब जीता था। मुंबई ने सबसे अधिक 5 बार टाइटल पर कब्जा किया है।
IPL2022 में 10 टीमें
IPL2022 से 8 की जगह 10 टीमें उतरेंगी। 8 टीमों के रिटेन्शन के बाद अब 2 नई टीमें 3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को लखनऊ से 20 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। ऐसे में वे सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.