IPL में उतरेगा गुरु की नगरी का अभिषेक: सनराइज हैदराबाद के लिए खेलेगा, छोटी उम्र में ही युवराज को बना लिया था आइडियल
अमृतसर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा।
IPL-15 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को पहला मैच शाम 7:30 बजे MCA स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा। गुरु की नगरी अमृतसर से अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मैदान में उतरेंगे। 20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को IPL-2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीद है। अभिषेक ने छोटी उम्र में
अभिषेक का IPL में करियर 2018 में शुरू हुआ था। दिल्ली की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने आईपीएल- 2018 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 19 गेंदों में 46 गेंदों की पारी खेली थी। यह अभी तक की उनकी बेहतरीन पारी थी। 2 साल दिल्ली के साथ रहने के बाद वह शिखर धवन के साथ सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए। इसके बाद से वह लगातार शिखर धवन के साथ ही अटैच रहे। शिखर धवन इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक को रिटेन किया है।
पिता की रहेगी अभिषेक के मैच पर खास नजर
अमृतसर में युवाओं को क्रिकेट सिखाने वाले राजकुमार मंगलवार को अपने बेटे अभिषेक के नाम से जाने जाते हैं। वह सिर्फ अभिषेक के पिता ही नहीं, उनके कोच भी हैं। अभिषेक के पिता बताते हैं कि वह 4 साल का था तो वह उनके साथ गांधी ग्राउंड में चला जाता था। एक फीट का छोटा बल्ला आज भी उसकी मां मंजू ने संभाल कर रखा है। 4 साल का ही था तो पहली बार युवराज सिंह से मिला। उसने छोटी उम्र में ही उसे अपना आइडियल मान लिया। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं दिखा।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.