Updated News Around the World

IPL15 में आज राज अंगद बावा का डेब्यू मैच: पंजाब किंग्स XI का RCB से मुकाबला; बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कम में तोड़ा था रिकॉर्ड

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • IPL 2022, Today Chandigarh’s Raj Can Do Great Wonders, Will Play IPL Debut Match; Punjab Kings XI Will Clash With RCB

चंडीगढ़26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-15 में आज पंजाब किंग्स इलेवन अपना पहला मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के साथ है। डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में यह मैच खेला जाना है। वहीं पंजाब किंग्स इलेवन की टीम में चंडीगढ़ का युवा क्रिकेटर राज अंगद बावा भी खेल रहा है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में उसकी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत भारत ने सीरीज जीती थी। राज अंगद को 20 लाख रुपए के बेस प्राइज से कई गुणा ज्यादा बोली लगाकर पंजाब किंग्स इलेवन ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। राज अंगद का यह आईपीएल का डेब्यू मैच होगा।

राज अंगद बावा का जन्म हिमाचल प्रदेश के नाहन में हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से मध्यम गति के गेंदबाज हैं। उन्हें हाल ही में चंडीगढ़ रणजी टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन टीम रणजी टूर्नामेंट में कोई शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

राज अंगद बावा के दादा स. तरलोचन सिंह ने भारतीय हॉकी टीम का 1952 ओलिंपिक में प्रतिनिधित्व भी किया था। 1948 में उनकी टीम ने ओलिंपिक गोल्ड जीता था। अंगद के पिता सुखविंदर सिंह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच हैं और युवराज समेत कई खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं।

चंडीगढ़ से जुड़े यह खिलाड़ी भी आईपीएल में

मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी रमनदीप सिंह भी चंडीगढ़ से ही हैं। 24 साल के इस खिलाड़ी से भी टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 2 मैचों में 124 रन बना चुके हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ के ही मध्यम गति के गेंदबाज हैं।

रमनदीप सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं।

रमनदीप सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं।

चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय मनन वोहरा ने वर्ष 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह लखनऊ जांइट्स की टीम में हैं। वह कुल 53 मैचों में 1,054 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन है। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। 2018 में उन्हें बैंगलुरू की टीम ने 1.10 करोड़ में खरीदा था। इस बार वह 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में ही बिके हैं।

मनन वोहरा ने आईपीएल में 2013 में डेब्यू किया था।

मनन वोहरा ने आईपीएल में 2013 में डेब्यू किया था।

गुजराज टाइटंस की टीम का हिस्सा 22 वर्षीय शुभमन गिल मूलरुप से पंजाब के फिरोजपुर के हैं। हालांकि उनके पिता ने मोहाली में मकान लिया था, ताकि बेटा पीसीए स्टेडियम मोहाली में अपनी क्रिकेट निखार सके। उसके दादा-दादी मोहाली में ही रहते हैं। वह आईपीएल के 58 मैचों में 1,417 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 76 है। वह 10 टेस्ट मैच और 3 ओडीआई भी खेल चुके हैं।

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं।

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.