KKR का बड़ा ऐलान: मैकुलम की जगह KKR के हेड कोच होंगे चंद्रकांत पंडित; MP को पहली बार रणजी चैंपियन बनाया था
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल कोच चंद्रकांत पंडित अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोचिंग करते नजर आएंगे। उन्हें KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने हेड कोच बनाया है। पंडित न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की जगह लेंगे।
मैकुलम ने IPL-2022 के बाद KKR का साथ छोड़ दिया था। वे इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाए गए थे। तब से KKR के हेड कोच का पद खाली था।
फ्रेंचाइजी ने बुधवार को एक सोशल पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया है। पंडित अगले सीजन से फ्रेंचाइजी में कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
MP को पहली बार रणजी चैंपियन बनाया
चंद्रकांत पंडित ने MP को रणजी चैंपियन बनाया था। वे टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़े थे। तब MP ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL स्टार से सजी 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराया था। MP के बल्लेबाजों ने फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन 108 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल कोच हैं
चंद्रकांत पंडित भारत के घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल कोच हैं। ऐसा कहा जाता है कि पंडित जिस टीम के साथ जुड़ते हैं उसकी किस्मत चमक जाती है।
आचरेकर सर से सीखे क्रिकेट के गुर
चंद्रकांत पंडित ने क्रिकेट की बारीकियां सचिन तेंदुलकर के गुरु और मशहूर क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर से सीखी हैं। बतौर खिलाड़ी पंडित ने टीम इंडिया के लिए पांच टेस्ट और 36 वनडे मुकाबले खेले हैं। वे 1986 की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में 171 टेस्ट और 290 वनडे रन बनाए हैं।
उनके डोमेस्टिक करियर की बात करें तो मुंबई की ओर से खेले 138 फर्स्ट क्लास मैचों में पंडित के नाम 48.57 के औसत से 8,209 रन दर्ज हैं। उन्होंने 22 शतक और 42 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वाधिक स्कोर 202 रन रहा।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.