Updated News Around the World

MCC ने धोनी को दी लाइफटाइम मेंबरशिप: इस लिस्ट में युवराज, रैना, मिताली और झूलन गोस्वामी भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
MCC ने धोनी को दी लाइफटाइम मेंबरशिप: इस लिस्ट में युवराज, रैना, मिताली और झूलन गोस्वामी भी शामिल

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC यानी मेलिरिबोन क्रिकेट क्लब ने 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी सहित पांच भारतीय क्रिकेटर को क्लब की लाइफटाइम मेंबरशिप से नवाजा है। MCC ने बुधवार (5 अप्रैल) को इसकी घोषणा की। धोनी के अलावा सुरेश रैना और युवराज सिंह सहित 19 पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया है। इसमें दो नॉन-प्लेइंग व्यक्ति भी हैं, जिन्हें पिच के बाहर उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

भारत ने धोनी की कप्तानी में 2011 में 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था। युवराज और रैना उस टीम के सदस्य थे। वहीं ODI में मिताली राज 232 मैचों में 7,805 रन बनाई हैं, जो महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। विमेंस ODI मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी भी सम्मान सूची में शामिल हैं।

ग्राफिक में देखें पांचों भारतीय क्रिकेटरों का इंटरनेशनल करियर…

इन देशों के खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान
इस लिस्ट में भारत के अलावा इंग्लैंड के भी पांच खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड के दो और ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

ये खिलाड़ी भी शामिल
इंग्लैंड: ​​​​​जेनी गुन (2004-2019), लौरा मार्श (2006-2019), इयोन मोर्गन (2006-2022), केविन पीटरसन (2005-2014), आन्या श्रुबसोल (2008-2022)
न्यूजीलैंड: एमी सैटरथवेट (2007-2022), रॉस टेलर (2006-2022)
पाकिस्तान: मुहम्मद हफीज (2003-2021)
ऑस्ट्रेलिया: राचेल हेन्स (2009-2022)
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (2001-2020)
साउथ अफ्रीका: ​​​डेल स्टेन (2004-2020)
वेस्टइंडीज: मेरिसा एगुइलीरा (2008-2019)

MCC का लाइफटाइम मेंबरशिप किसे दिया जाता है?
MCC खेल के कुछ दिग्गजों को उनके इंटरनेशनल करियर में शानदार प्रदर्शन के लिए लाइफटाइम मेंबरशिप देने पर विचार करती है और फिर उन्हें उससे नवाजा जाता है। लाइफटाइम मेंबरशिप उन व्यक्तियों को भी दिया जाता है जिन्होंने MCC या खेल में असाधारण योगदान दिया हो। आखिरी बार 2021 में MCC ने 18 नए सदस्यों को लाइफटाइम मेंबरशिप दी थी। इसमें भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ भी शामिल थे।

MCC क्या है?
MCC क्रिकेट के नियम बनाती है और समय-समय पर इसमें भी बदलाव भी करती है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब आज से साल 1787 में अस्तित्व में आया था। इसका हेडक्वार्टर इंग्लैंड का लॉर्ड्स मैदान में है। ICC के आने से पहले MCC के नियमों पर ही क्रिकेट खेला जाता था। ICC आज भी MCC के नियमों पर ही चलता है। MCC अभी भी क्रिकेट के नियम बनाता है, लेकिन वे ICC से हो कर ही गुजरते है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsUpdate is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.