जोफ्रा आर्चर IPL से बाहर: इग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन होंगे रिप्लेसमेंट
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![जोफ्रा आर्चर IPL से बाहर: इग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन होंगे रिप्लेसमेंट जोफ्रा आर्चर IPL से बाहर: इग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन होंगे रिप्लेसमेंट](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/09/archer_1683617048.jpg)
इस सीजन में मुंबई के10 मैचों में से 5 मुकाबले में ही खेले।
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर IPL के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन को साइन कर लिया है। जोफ्रा अपने देश इंग्लैंड जाएंगे। इस सीजन में मुंबई के 10 मैचों में से वह 5 मैचों में ही खेले थे। मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में मेगा ऑक्शन में इन्हें 8 करोड़ में खरीदा था। जोफ्रा 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
IPL की बात करें तो अब तक इस टूर्नामेंट से 17 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह, गुजरात टाइटंस के केन विलियम्सन और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/09/ipl-17-14-2_1683617333.jpg)
क्रिस जॉर्डन ऑक्शन में थे अनसोल्ड
क्रिस जॉर्डन IPL के 16वें सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में शामिल किया है। जॉर्डन ने 2016 में IPLमें डेब्यू किया था और उसके बाद अब तक उन्होंने 28 IPLमैच खेले हैं और इनमें 27 विकेट अपने नाम किए हैं। तेज गेंदबाज ने 87 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 96 विकेट लिए हैं।।
![आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन को 2 करोड़ रुपये में शामिल किया है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/09/ar_1683617357.jpg)
आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन को 2 करोड़ रुपये में शामिल किया है।
मुंबई ने 5 मैच जीते हैं
पांच बार की IPLचैंपियन मुंबई इंडियंस IPLके 16वें सीजन में 8वें स्थान पर है। अभी तक खेले 10 मैचों में से 5 मैच जीते हैं। अगर मुंबई मंगलवार को अपना मैच जीतती है तो वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.