भारत के दामाद बने ग्लेन मैक्सवेल: भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ होली के दिन रचाई शादी, 2017 से कर रहे थे डेट
10 मिनट पहले
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। दोनों ने Kiss करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ कैप्शन दिया। विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी।
![मैक्सवेल और विनी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/19/3_1647675372.jpg)
मैक्सवेल और विनी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे हैं। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।
![विनी और मैक्सवेल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2020 में सगाई की थी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/19/_1647675366.jpg)
विनी और मैक्सवेल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2020 में सगाई की थी।
विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग
विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग है। मैक्सवेल ने एक बार कहा था कि विनी ही थीं जिन्होंने उन्हें मेंटल हेल्थ के मसले पर उबरने में मदद की। मेंटल हेल्थ के चलते मैक्सवेल को बीच में क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा था। विनी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें सबसे पहले प्रपोज किया था।
![विनी ने मैक्सवेल के बुरे वक्त में उनका काफी स्पोर्ट किया था, जिस वजह मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/19/_1647675380.jpg)
विनी ने मैक्सवेल के बुरे वक्त में उनका काफी स्पोर्ट किया था, जिस वजह मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है।
स्कूली बच्चों और भीड़ के बीच किया था प्रपोज
धाकड़ बल्लेबाज मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। मैक्सवेल का कहना था कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था, क्योंकि बीच पर प्रपोज करने की उनकी पहली प्लानिंग को पलीता लग चुका था।
शॉन टेट ने 2014 में भारतीय मॉडल से शादी की
![मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट भी भारतीय गर्लफ्रेंड माशूम सिंघा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/19/sports-shaun-tait-marries-indian-model-mashoom-sin_1647677854.jpg)
मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट भी भारतीय गर्लफ्रेंड माशूम सिंघा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
मैक्सवेल से पहले 2014 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट भारतीय मॉडल माशूम सिंघा शादी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके। शॉन टेट के बाद अब मैक्सवेल वो दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो भारत के दामाद बने हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.