हिंदू रीति-रिवाज से मैक्सवेल ने की शादी: VIDEO में देखें, नाचते हुए पत्नी विनी को पहनाई वरमाला; शादी के लिए छोड़ दिए RCB के शुरुआती मैच
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- Watch In VIDEO, Dancing With Wife Vinnie Wearing A Garland; RCB’s Opening Matches Abandoned For Marriage
चेन्नई20 मिनट पहले
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ तमिल रीति-रिवाज से शादी कर ली है। IPL में RCB के लिए खेलने वाले मैक्सवेल 2017 से विनी रमन के साथ रिश्ते में थे। ईसाई रीति-रिवाज से दोनों पहले ही शादी कर चुके थे, लेकिन इस बार तमिल मान्यताओं से शादी हुई है।
सोशल मीडिया पर जारी हल्दी सेरेमनी की फोटो में विनी हरे और नारंगी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि मैक्सवेल एथनिक कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर वरमाला के दौरान मैक्सवेल को मस्ती करते हुए देखा गया।
विनी चेन्नई से, इसलिए CSK ने भी दी बधाई
CSK ने मैक्सवेल और विनी को इस तस्वीर के साथ शादी की शुभकामना दी है।
आईपीएल की मौजूदा चैंपियन CSK ने मैक्सवेल को शादी की बधाई दी है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर मैक्सवेल और विनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैक्सवेल बने चेन्नई के दूल्हा, शादी की शुभकामनाएं। आपकी नई पार्टनरशिप में बहुत ज्यादा सीटियां बजें।’ मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।
डूब गई RCB की लुटिया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह बल्लेबाज अपनी शादी के चलते RCB के लिए पहला मैच नहीं खेल सका। RCB को आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में 205 रन बनाने के बाद भी पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मैक्सवेल अब अगले मैचों में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
RCB को लीग में अपना अगला मैच 30 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलना है। मैक्सवेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आरसीबी ने नीलामी से पहले रिटेन किया था।
मुश्किल दौर में भी बना रहा साथ
इससे पहले मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। दोनों ने Kiss करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ कैप्शन दिया। विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे हैं। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान रहे मैक्सवेल को विनी ने ही डिप्रेशन से बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है।
विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग
![2017 से ही विनी को डेट कर रहे हैं मैक्सवेल](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/28/date_1648471443.webp)
2017 से ही विनी को डेट कर रहे हैं मैक्सवेल
विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग है। मैक्सवेल ने एक बार कहा था कि विनी ही थीं जिन्होंने उन्हें मेंटल हेल्थ के मसले पर उबरने में मदद की। बुरे मानसिक हालात के चलते मैक्सवेल को बीच में क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा था। विनी ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया था। उन्होंने यह भी बताया था कि मैक्सवेल ने उन्हें सबसे पहले प्रपोज किया था।
![मैक्सवेल के डिप्रेशन के दौर में विनी ने हर कदम पर उनका साथ निभाया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/28/bonding_1648471529.webp)
मैक्सवेल के डिप्रेशन के दौर में विनी ने हर कदम पर उनका साथ निभाया।
विनी ने मैक्सवेल के बुरे वक्त में उनका काफी सपोर्ट किया था, इस वजह से मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है।
स्कूली बच्चों और भीड़ के बीच किया था प्रपोज
धाकड़ बल्लेबाज मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपनी रिलेशनशिप के बारे में बताया था। मैक्सवेल का कहना था कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था, क्योंकि बीच पर प्रपोज करने की उनकी पहली प्लानिंग को पलीता लग चुका था।
ऑस्ट्रेलियाई बॉलर शॉन टेट ने 2014 में की थी भारतीय मॉडल से शादी
![मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर शॉन टेट ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड माशूम सिंघा के साथ शादी रचाई थी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/28/tet_1648471726.webp)
मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर शॉन टेट ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड माशूम सिंघा के साथ शादी रचाई थी।
ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर शॉन टेट भी अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड माशूम सिंघा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मैक्सवेल से पहले 2014 में शॉन टेट भारतीय मॉडल माशूम सिंघा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शॉन टेट के बाद अब मैक्सवेल वो दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जो भारत के दामाद बने हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/28/gk_1648471803.webp)
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.